
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। साल 2018 के 'बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2' वीडियो से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत जिला अदालत ने उन्हें नया समन जारी किया है। आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहने वाले राठी इन दिनों भारत में हैं और विपक्षी प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। यही वजह है कि समन उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर भेजा गया है।
साकेत जिला अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने 12 अक्टूबर को समन जारी करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता विकास पांडे ने आरोप लगाया है कि राठी के वीडियो में उनके बारे में गलत दावा किया गया था। विकास पांडे 'I Support Narendra Modi' नाम का सोशल मीडिया पेज चलाते हैं। उनका आरोप है कि वीडियो में कहा गया था कि वह बीजेपी आईटी सेल से जुड़े हैं और उन्होंने एक बिचौलिए के जरिए महावीर प्रसाद को 50 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। कथित तौर पर यह रकम बीजेपी आईटी सेल पर फर्जी खबरें फैलाने के आरोप को वापस लेने के बदले देने की बात कही गई थी।
"The 'brave' @dhruv_rathee didn't even come out."
After Delhi’s Saket Court allowed dasti service, fresh summons in the defamation suit filed by @MODIfiedVikas was served and pasted right outside Dhruv Rathee’s Gurugram residence.
Running away from the camera won't work in court. Hearing on October 17 🔥
https://t.co/WxEi6QxGDu
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 14, 2026
मामले के अहम बिंदु:
Hello @DelhiPolice,
Can you tell the people of India, how much taxpayer money are you wasting on doing illegal surveillance on me?
Just give a rough estimate :) https://t.co/vuQrY38C7Z
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 14, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।