Russia-Ukraine War: ट्रंप ने किया एनर्जी सीजफायर का ऐलान, जेलेंस्की बोले- हमारे लिए यह नई खबर

Published : Oct 12, 2026, 09:04 AM IST
Russia-Ukraine War

सार

Trump Energy Ceasefire Announcement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' (ऊर्जा युद्धविराम) का ऐलान किया है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनके लिए यह खबर बिल्कुल नई है। जेलेंस्की ने साफ किया कि अगर रूस तैयार है, तो यूक्रेन भी सीजफायर के लिए राजी है।

Russia Ukraine Ceasefire News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तुरंत प्रभाव से 'एनर्जी सीजफायर' (ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने) का ऐलान किया है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप का यह ऐलान उनके लिए बिल्कुल नई जानकारी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करके बताया कि दोनों देश एनर्जी सीजफायर के लिए मान गए हैं और यह तुरंत लागू होगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि कोई भी इस सीजफायर को न तोड़े। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि यह सीजफायर कब तक चलेगा या इसे कैसे लागू किया जाएगा। इस मामले में अभी तक क्रेमलिन या व्हाइट हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जेलेंस्की का जवाब

जेलेंस्की ने ट्रंप के ऐलान को अपने लिए 'नई खबर' बताया। उन्होंने कहा, "अगर रूसी लोग एनर्जी सीजफायर के लिए तैयार हैं, तो यूक्रेन भी इसके लिए राजी है। अगर ट्रंप ने पुतिन के साथ इस पर बात की है, तो हमें बताएं कि सीजफायर कब शुरू हो रहा है। हम तैयार हैं और इसे मानेंगे।" जेलेंस्की ने 'एक्स' (X) पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने इस सीजफायर के बारे में कनाडा के राष्ट्रपति मार्क कार्नी, नाटो के महासचिव मार्क रुटे और फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से बात की है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन सीजफायर का समर्थन करता है, लेकिन रूस का भी इसे मानना जरूरी है। फिलहाल वे अमेरिका की तरफ से पूरी जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

रूस पर हमले जारी रखने का आरोप

सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद, जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि कीव और खारकीव इलाके में रूसी ड्रोन हमलों ने पावर प्लांट तबाह कर दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के एनर्जी सीजफायर के ऐलान के बाद ही ये सारे हमले हुए हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Best Indian Cities To Live: बेंगलुरु, मुंबई या दिल्ली... रहने के लिए कौन सा शहर है बेस्ट? Grok ने दिया ये जवाब
Supreme Court: 'नेताओं से मिलना ठीक नहीं', CJI ने विपक्ष को नहीं दिया समय, दिल्ली मेट्रो में आज भी पाबंदियां