
60 Percent Uranium Enrichment: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध समाप्त करने के बहाने एक फर्जी समझौते तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है और पिछले 51 सालों से वह लोगों को बेवकूफ बना रहा है। ट्रंप ने कहा कि हालांकि ईरान कोई समझौता करना चाहता है, लेकिन वह उस तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं है जिसे अमेरिका स्वीकार कर सके। ट्रंप व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
ट्रंप ने कहा, "वे एक समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वे ऐसा कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं जो मुझे मंजूर हो। हम एक वास्तविक समझौता करना चाहते हैं, न कि वैसा फर्जी समझौता जैसा वे पिछले 51 वर्षों से करते आ रहे हैं। 51 साल से वे लोगों को धोखा दे रहे हैं।"
हाल ही में तेल की कीमतों में आई गिरावट का जिक्र करते हुए ट्रंप ने ईरान के मुद्दे पर बात की। ट्रंप ने कहा कि भविष्य में तेल की कीमतें ईरान के साथ होने वाले समझौते पर निर्भर करेंगी। अमेरिकी राजधानी पर हमला करने के लिए ईरान द्वारा बम बनाने की कथित योजना की रिपोर्ट्स पर भी ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कहा कि ऐसी अफवाहें हैं और अगर यह सच निकला तो वे इसका पता लगा लेंगे और किसी भी हालत में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस बीच ईरान ने भी ट्रंप को जवाब दिया है। ईरान के संसदीय मामलों के मंत्री सैय्यद अब्बास अरागची ने कहा कि युद्ध का न्यायपूर्ण समाधान संभव है। हालांकि, ईरान को 60 प्रतिशत यूरेनियम का भंडार अपने पास रखने की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका की इसे बाहर ले जाने की मांग कभी भी स्वीकार नहीं की जाएगी। यूरेनियम का उपयोग ईरान की जरूरतों के लिए किया जाएगा। मंत्री ने ईरानी मीडिया से कहा कि उन्हें अभी भी युद्ध समाप्त होने की उम्मीद है और मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ संवाद जारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।