दुर्ग की खतरनाक लेडी: कांस्टेबल के घर में घुसी, पुड़ी-सब्जी खाकर पत्नी और बेटे की हत्या

Published : Apr 25, 2026, 06:01 PM ISTUpdated : Apr 25, 2026, 06:08 PM IST
Chhattisgarh Shocking Crime

सार

Chhattisgarh Shocking Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला इश्क में इतनी क्रूर बन गई कि उसने STF आरक्षक के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि दो बेटियां घायल होकर बच निकलीं।  इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने एक पुलिस कांस्टेबल का पूरा परिवार तबाह कर दिया। युवती ने आरक्षक के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं दो बेटियों को भी चाकू मारे, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वह भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। डबल मर्डर करने वाली ये महिला सिपाही की प्रेमिका बताई जाती है।

दुर्ग की दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी

दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी की बताई जाती है। जहां शनिवार दोपहर सरोजनी भारद्वाज नाम की एक युवती STF आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसी। उसने पहले सिपाही की पत्नी से जाकर खाना मांगा तो उसे  पुड़ी-सब्जी खिलाई, जैसे ही पत्नी किचन में दूसरे कामों में बिजी हुईं तो पीछे से चाकू से हमला कर दिय। इस दौरान उसने 18 वार किए। वहीं सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। दोनों को खून से लहूलुहान कर दिया। वहीं दो बेटियों पर भी चाकू से हमला किए, लेकिन वह भाग निकलीं। घटना के समय सिपाही पर मौजूद नहीं था।

अफेयर, दूसरी शादी और खौफनाक बदला!

  • पुलिस को आरक्षक ललितेश ने बताया कि उसका और सरोजनी के बीच अफेयर था। वह मुझ पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन मैं अपने परिवार की वजह से उसे हर बार मना कर देता था। बस इसी गुस्से में आकर आरोपी युवती ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि
  • आरक्षक और युवती ने शादी कर चुका था। आरक्षक ने ही उसे दुर्ग में किराए से लेकर दूसरे घर में रखा था। शनिवार सुबह 6:30 बजे युवती सामान लेकर आरक्षक के घर पहुंची थी। इसके बाद यह घटना घट गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सिपाही और आरोपी महिला फेसबुक के जरिए मिले थे। दोनों में दोस्ती हुई और एक दूसरे के पसंद करे लगे थे। शादी तक कर ली थी। वारदात के एक दिन पहले भी वह ललितेश के घर गई थी। लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया था।

छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने रची खून की साजिश

बताया जाता है कि आरक्षक ललितेश 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आया हुआ था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी और बच्चों का रिजर्वेशन कराने के लिए रेलवे स्टेशन पर गया था। घर पर उसकी पत्नी रीना यादव, एक बेटी तानिया (11), दूसरी बेटी नैना (12) और 9 साल का बेटा घर पर मौजूद था। सिपाही ने कहा कि रविवार को हमारी मैरिज एनिवर्सरी थी। इसको मनाने के बाद पत्नी और बच्चों को यूपी भेजना था, जिसके लिए शनिवार सुबह वह रिजर्वशन कराने गया था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'केजरीवाल गद्दार है' BJP में शामिल होते ही Swati Maliwal ने खोला मोर्चा
Sandeep Pathak: राघव चड्ढा से ज़्यादा अरविंद केजरीवाल को क्यों चुभेगा संदीप पाठक का जाना?