DUSU Election: ABVP की जीत के बाद यश डबास का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- छात्रों की आवाज सुननी होगी

Bimla Kumari   | ANI
Published : Sep 20, 2026, 08:15 AM IST
Yash Dabas, the newly elected DUSU president (Photo/ANI)

सार

Delhi University Election: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने चार में से तीन पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद जीतने वाले यश डबास ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें छात्रों की आवाज साफ सुनाई देगी।

DUSU Election Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की। ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध NSUI चारों केंद्रीय पदों में से कोई भी सीट नहीं जीत सकी।

अध्यक्ष पद पर यश डबास की जीत

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया। मीणा को 22,523 वोट मिले। जीत के बाद डबास ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब डीयू के छात्रों की आवाज उन्हें साफ सुनाई देनी चाहिए।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन विजयी

उपाध्यक्ष पद का नतीजा बाकी पदों से अलग रहा। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। ABVP के ईशू मौर्य को 16,910 और NSUI के वीर छतरथ को 4,313 वोट मिले। शौकीन पहले NSUI से जुड़े रहे हैं और इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे।

सचिव पद पर रिया छाबड़ी ने मारी बाजी

सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी को 21,650 वोट मिले। उन्होंने NSUI की नम्रता चौधरी को हराया, जिन्हें 14,869 वोट मिले। जीत के बाद रिया ने महिला सुरक्षा, हॉस्टल, पीजी और कैंपस से जुड़ी समस्याओं को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

संयुक्त सचिव पद भी ABVP के खाते में

संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे। उन्हें 16,615 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,106 वोट मिले। इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के तीन पद अपने नाम किए।

सुरक्षा और आवास रहे बड़े मुद्दे

इस बार चुनाव में छात्रों की सुरक्षा, हॉस्टल और पीजी में रहने की व्यवस्था, कैंपस का बुनियादी ढांचा, पढ़ाई की सुविधाएं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। हालिया सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा और आवास का मुद्दा भी चुनावी चर्चा में रहा। ABVP के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कॉलेजों, हॉस्टल और पीजी की इमारतों के सुरक्षा ऑडिट की जरूरत बताई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US Iran Conflict: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, ट्रंप ने नहीं मानी तो होगी भयंकर जंग
Houthi Missile Attack: रियाद एयरपोर्ट पर धमाके, आग लगी, हूतियों ने किसे बनाया निशाना? VIDEO