
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अरामको के फ्यूल टैंक में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रियाद और यानबू में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स से जोरदार हमले किए हैं। हालांकि, सऊदी गठबंधन का कहना है कि वायु सेना ने मिसाइल को बीच में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया, लेकिन इसके बावजूद एयरपोर्ट के पास काले धुएं का गुबार देखा गया और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
#Breaking
🔴 The moments when Riyadh airport in Saudi Arabia was targeted by Houthi ballistic missiles. pic.twitter.com/7SDUrDHqfL— Intelligence FRONT (@intelligencefnt) September 19, 2026
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-माल्की ने कहा कि सऊदी एयर डिफेंस ने रियाद की ओर आ रही बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। उन्होंने दावा किया कि हूतियों ने बिषा, ताइफ, फरासान और यानबू में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। हालांकि, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि समूह ने सऊदी हमलों के जवाब में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दो सैन्य अभियान चलाए। उनके मुताबिक एक हमला रियाद के संवेदनशील ठिकानों और दूसरा यानबू में अरामको की सुविधाओं पर किया गया।
HOUTHIS BOMB Saudi Arabia’s Riyadh airport as THICK BLACK SMOKE billows from the site pic.twitter.com/yWE1BQK2HX
— RT (@RT_com) September 19, 2026
AFP के मुताबिक, किंग खालिद एयरपोर्ट के पास अरामको के लोगो वाले फ्यूल टैंक में आग लगी। रियाद के कुछ हिस्सों में रहने वालों ने धमाकों जैसी आवाजें सुनने की बात कही। सुबह करीब 3 बजे से पहले लोगों को हवाई हमले के खतरे का अलर्ट भेजकर घरों में रहने की सलाह दी गई थी। FlightRadar24 ने भी कुछ समय के लिए रियाद एयरपोर्ट पर बड़ी परिचालन दिक्कतों की जानकारी दी। बाद में सामान्य कामकाज बहाल होने की बात सामने आई।
हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग और क्षेत्र में मौजूद उसके दूतावासों ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया। अमेरिका ने चेतावनी दी कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले तेजी से बढ़ सकते हैं। यमन में 2014 से चल रहे संघर्ष के बीच हालिया लड़ाई ने तनाव फिर बढ़ा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, दोबारा शुरू हुई हिंसा के कारण 1.12 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। सऊदी अरब और हूतियों के बीच बढ़ते हमलों के बीच बातचीत का रास्ता कब खुलेगा, यह अभी बड़ा सवाल बना हुआ है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।