
Elon Musk Breakup: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। साल 2000 में जस्टिन विल्सन से शादी करने के बाद मस्क ने कई शादियां कीं और तलाक भी लिए। पिछले कुछ सालों से वो न्यूरालिंक (Neuralink) की एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस के साथ रिलेशनशिप में थे। इस रिश्ते से मस्क चार बच्चों के पिता बने। लेकिन अब मस्क और शिवोन जिलिस का रिश्ता टूट गया है। एलन मस्क ने बिना कोई बात किए और बिना कोई हिंट दिए शिवोन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। आजकल के नए ट्रेंड की तरह, उन्होंने बस X पर शिवोन को अनफॉलो किया और ब्रेकअप कर लिया।
रिश्ता टूटने के बाद शिवोन जिलिस ने एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी से प्यार करते हैं और अचानक वो प्यार दूर हो जाए, तो बहुत तकलीफ होती है। शिवोन ने बताया कि उन्हें इस ब्रेकअप का कोई अंदाजा नहीं था, न कोई वॉर्निंग मिली और न ही रिश्ता खत्म करने को लेकर कोई बातचीत हुई। वो 2020 से एलन मस्क के साथ रिलेशनशिप में थीं। शिवोन ने कहा, "उन्होंने बस X पर अनफॉलो किया और दूर हो गए। रिश्ते ऐसे ही होते हैं।"
एलन मस्क के दूर जाने के बावजूद शिवोन ने उनके प्यार और केयर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वो मस्क को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती थीं। मस्क ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया, उन्हें बहुत कुछ सिखाया और उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाया। शिवोन ने मस्क के अच्छे भविष्य की कामना की है।
शिवोन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मस्क से अलग होने का उन्हें गहरा दुख है। लेकिन दोनों ने मिलकर चार खूबसूरत जिंदगियों को जन्म दिया है। उनके लिए मस्क का प्यार और केयर बहुत मायने रखता है। उन्होंने भगवान से मस्क की अच्छी सेहत और खुशी की प्रार्थना की। शिवोन ने लिखा, "दुनिया बहुत लकी है कि उसके पास एलन मस्क जैसा खास इंसान है। भगवान उनका भला करे।"
शिवोन ने हाल ही में X पर एलन मस्क के साथ हुई एक चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। अलग होने के बाद भी दोनों के बीच प्यार भरी बातें हुईं। शिवोन ने मैसेज में लिखा था, "ब्रेकफास्ट में आपको देखकर बहुत अच्छा लगा, लव यू सो मच।" इसके जवाब में एलन मस्क ने भी लिखा, "मैं भी तुमसे प्यार करता हूं, लव यू।"
एलन मस्क और शिवोन जिलिस का रिलेशनशिप 2020 में शुरू हुआ था। 2021 में शिवोन ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद 2024 में एक बेटी और 2025 में एक बेटे का जन्म हुआ। चार बच्चों की मां के तौर पर शिवोन अपनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।