Khamenei Funeral Video: अली खमेनेई की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए बड़े-बड़े नेता

Published : Jul 04, 2026, 08:43 AM IST
Mohammad Bagher Ghalibaf Crying

सार

US-इजरायल हमले में मारे गए ईरानी नेता खमेनेई का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है। कई शहरों में रस्मों के बाद 9 जुलाई को मशहद में उन्हें दफनाया जाएगा। दुनियाभर के नेता श्रद्धांजलि देने तेहरान पहुंचे हैं।

तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू होते ही राजधानी तेहरान का माहौल बेहद गमगीन हो गया। जब खमेनेई का पार्थिव शरीर ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद लाया गया, तो वहां मौजूद नेता अपने जज्बात काबू में नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ समेत कई बड़े नेता खमेनेई के पार्थिव शरीर के सामने रोते हुए दिखे। इससे जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। खमेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शनिवार को शुरू हुईं, जो ईरान और इराक में कई दिनों तक चलेंगी। ईरानी अधिकारियों का अनुमान है कि इन पांच दिनों की रस्मों में करीब 2 करोड़ लोग शामिल होंगे।

सोमवार को राजधानी तेहरान की सड़कों पर एक बड़ा शोक जुलूस निकाला जाएगा। तब तक, उनके पार्थिव शरीर को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद कोम, बगदाद, कर्बला और नजफ जैसे शहरों में भी रस्में होंगी। 9 जुलाई को उन्हें उत्तर-पूर्वी ईरान के पवित्र शहर मशहद में इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मशहद खमेनेई का जन्मस्थान भी है।

दुनिया भर के कई नेता अली खमेनेई को आखिरी विदाई देने के लिए ईरान पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, तुर्कमेनिस्तान के गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव और रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

भारत की तरफ से बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा श्रद्धांजलि देंगे। इनके अलावा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और जम्मू-कश्मीर PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जैसे विपक्षी नेता भी ईरान पहुंचे हैं। बता दें कि अयातुल्ला अली खमेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के एक संयुक्त हमले में मारे गए थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रंप के टैक्स कट्स का पहला बड़ा रिपोर्ट कार्ड: क्या सचमुच 97% अमेरिकियों को मिला फायदा?
इंदौर का 'घोस्ट हॉस्पिटल': कागज़ों पर तबादले, फाइलों में डॉक्टर-लेकिन ज़मीन पर सिर्फ सन्नाटा!