
EPFO 3.0 Update on PF: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपग्रेड के बाद EPFO सब्सक्राइबर्स को अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO 3.0 के तहत सदस्य UPI ऐप्स और EPF-लिंक्ड ATM के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे। इस सुविधा को इसी महीने यानी जून के आखिर तक शुरू किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, EPFO और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की साझेदारी में तैयार इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य UPI और UPI-सक्षम ATM के जरिए अपने बैंक खाते में EPF बैलेंस का 75 प्रतिशत तक पैसा तुरंत ट्रांसफर कर सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे PF निकासी की प्रक्रिया तेज होगी, कागजी कार्रवाई कम होगी और पूरे सिस्टम में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ेगी।
फिलहाल PF का पैसा निकालने के लिए EPFO सदस्यों को क्लेम दाखिल करना पड़ता है। इसके बाद दावे की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करना पड़ता है। इस कारण कई बार पैसे मिलने में समय लग जाता है। EPFO 3.0 का उद्देश्य इसी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है।
EPFO 3.0 के तहत सरकार ने PF क्लेम के ऑटो-सेटलमेंट की सीमा भी बढ़ा दी है। पहले जहां ऑटो-सेटलमेंट की अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इस बदलाव से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को तेज और आसान क्लेम सेटलमेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है।
नई व्यवस्था के तहत EPFO सदस्य अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए UMANG ऐप का उपयोग किया जाएगा। इससे कई दस्तावेजों की जरूरत कम हो जाएगी और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन सकेगी।
EPFO 3.0 के लागू होने के बाद कई अन्य सेवाओं में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इनमें..
RedoQ के CEO दीपाल दत्ता का मानना है कि EPFO 3.0 भारत के वित्तीय तंत्र के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लाखों वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए PF उनकी सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय संपत्तियों में से एक होता है। लेकिन अब तक इस पैसे तक पहुंचने के लिए लंबी प्रक्रिया और इंतजार करना पड़ता था।नई सुविधा के जरिए UPI और EPF-लिंक्ड ATM से तत्काल निकासी संभव होने पर लोगों को अपने पैसे पर अधिक नियंत्रण मिलेगा, खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।