
सोशल मीडिया के दौर में विचारों की लड़ाई अब सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रही। गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुआ जानलेवा हमला इसी बदलते माहौल की एक खतरनाक तस्वीर पेश करता है। पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्होंने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सलीम पर हमला करने वाला आरोपी जीशान एक मार्च को मुठभेड़ में मारा गया। उसका भाई गुलफाम अब भी फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों पर सलीम के ऑफिस में घुसकर गला रेतने की कोशिश का आरोप है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हमले के पीछे कथित तौर पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का हाथ हो सकता है। दावा है कि टेलीग्राम ऐप के जरिए जीशान से संपर्क किया गया और सलीम की हत्या की सुपारी दी गई। पुलिस डिजिटल चैट, मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। अभी आधिकारिक स्तर पर अंतिम पुष्टि होना बाकी है, लेकिन इस एंगल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
सलीम वास्तिक गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले हैं। वह खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं और अपने वीडियो में इस्लाम की कुरीतियों पर खुलकर बोलते रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके वीडियो कुछ कट्टरपंथी समूहों को नागवार गुजर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि जीशान ने अपने कमरे में ‘इंस्पायर विद जीशान’ नाम से एक पॉडकास्ट सेटअप बना रखा था। वह सोशल मीडिया पर धार्मिक और भड़काऊ विचारों वाले वीडियो पोस्ट करता था।
यह भी पढ़ें: लखनऊ से नेपाल सिर्फ कुछ घंटों में! 27 हजार करोड़ का मेगा हाईवे बदलेगा पूर्वी यूपी की तस्वीर
उसके एक वीडियो में बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए भावनात्मक बातें कही गई थीं। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या इन वीडियो के जरिए उसे किसी संगठन से समर्थन मिल रहा था।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीशान और उसका भाई कथित तौर पर एक विदेशी कट्टरपंथी संगठन से जुड़े थे। इस संगठन के तार विदेश से जुड़े होने की बात सामने आई है। फिलहाल इस पहलू पर भी गहराई से जांच चल रही है।
पुलिस के अनुसार, जीशान और गुलफाम ने पहले पेपर कटर से हमला किया। जब कटर टूट गया तो मेज पर लगे शीशे से गले पर वार किया। सलीम को मृत समझकर दोनों बाइक से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक नंबर मिला। जब पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची तो पता चला कि बाइक उसके रिश्तेदार जीशान और गुलफाम ले गए थे। यहीं से पुलिस को अहम सुराग मिला।
हमले के बाद दोनों पहले गाजियाबाद के खोड़ा स्थित कमरे पर पहुंचे। कपड़े बदले और फिर अमरोहा अपने गांव चले गए। हमले में जीशान की उंगली कट गई थी, जिसे उसने घरवालों से छिपाने के लिए काम के दौरान लगी चोट बताया।
यह भी पढ़ें: होली के रंगों के बीच शर्मनाक हरकत! ‘गाय’ को पिलाई शराब, नशे में खिंचवाया ठेला; वीडियो देख भड़के लोग
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।