Surajkund Mela Accident :हरियाणा के फरीदबाद के सूरजकुंड मेले में उस वक्त चीख-पुकार और मातम पसर गया जब अचानक से सूनामी झूला नीचे गिर गया। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए और पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। जो मरकर भी कई लोगों की जिंदगी बचा गए।
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। लोगों के देखते ही देखते सुनामी झूला धड़ाम से नीचे जा गिरा गया और पूरे मेले का माहौल डर और चीख-पुकार में तब्दील हो गया। वहीं इस मेले में कई लोगों को मौत के मुंह से बचाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। जिन्होंने दूसरों की जिंदगी के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।
25
पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले में तैनात थे
दरअसल, जिस वक्त सूरजकुंड मेले में झूला गिरने का हादसा हुआ, उस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले में तैनात थे। जिन्होंने बिना एक मिनट की देरी किए बिना सूनामी झूले से नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए। बताया जाता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अचानक झूले का दूसरा सिरा भी टूट गया, जिससे इंस्पेक्टर नीचे जा गिरे और सिर से खून बहने लगा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
35
अगले महीने ही रिटायर होने वाले थे इंस्पेक्टर
बता दें कि इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पलवल जिले के चांदहट थाने में तैनात थे। वह पुलिस फोर्स में अपने जीवन के 36 साल पूरे कर चुके थे। दुखद बात यह थी कि एक महीने बाद मार्च में वह रिटायर होने वाले थे। लेकिन होनि कुछ और ही मंजूर था जो रिटायरमेंट से पहले उनकी मौत आ गई।
हरियाणा के सुरजकुंड मेले में ड्यूटी के वक्त हादसे के शिकार हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को हरियाणा सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। वहीं सीएम नायब सिंह सैन ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
55
सूनामी झूले में करीब 18 लोग बैठे थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे से पहले सूनामी झूले में झूलने के लिए करीब 18 लोग बैठे थे। लेकिन अचानक झूला नीचे आ गिरा, जिसमें SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।