
Monalisa-Farman Khan Wedding Latest Update: प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। दरअसल, मोनालिसा ने अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है, जिसके बाद न सिर्फ लड़की के परिजन बल्कि बागपत में फरमान की फैमिली के लोगों में भी भारी गुस्सा है।
इस मामले में फरमान के पिता जफर अली ने खुलकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें यह शादी मंजूर नहीं है, क्योंकि लड़की हिंदू धर्म से है जबकि उनका परिवार मुस्लिम जाट समाज से जुड़ा हुआ है। पिता के इस बयान के बाद पूरे इलाके में इस शादी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
दरअसल, बागपत जिले के पलड़ा गांव के रहने वाले फरमान खान और चर्चित युवती भोंसले की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जैसे ही यह खबर वायरल हुई, पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कोई इसे लव जिहाद का मामला बता रहा है, तो कोई अपनी मर्जी से की गई शादी कह रहा है।
फरमान खान के पिता जफर अली का कहना है कि इस तरह के रिश्ते से परिवार में आगे चलकर कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा, फरमान कभी-कभी ही गांव आता था, लेकिन उसने कभी नहीं बताया कि वह शादी करने जा रहा है। यह उसकी बड़ी गलती है और हम इस शादी को स्वीकार नहीं करते।
फरमान के भाई समद खान का कहना है कि उन्हें भी इस शादी की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली। उन्होंने बताया, हमें फरमान की शादी के बारे में तब पता चला, जब मीडिया में खबर आई कि उसने मंदिर में शादी कर ली है। उसने कभी यह नहीं बताया कि वह मोनालिसा से शादी करने वाला है।
फरमान के भाई के अनुसार, परिवार को सिर्फ इतना पता था कि फरमान और मोनालिसा ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने कहा, लेकिन इस तरह अचानक शादी कर लेना हमें ठीक नहीं लगा। परिवार इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।