मोहन यादव सर! मेरी बेटी को बचा लो, मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा के पिता ने MP के सीएम से लगाई गुहार

Published : Mar 12, 2026, 09:27 PM IST
maha kumbh viral girl monalisa husband farman khan details

सार

मध्य प्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने प्रेमी फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। पिता जयसिंह भोंसले का आरोप है कि बेटी को फिल्म में काम दिलाने के बहाने ले जाया गया। परिवार ने अब एमपी के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। 

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Wedding Dispute: मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली युवती मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, मोनालिसा ने अपने पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेमी फरमान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद से ही उसके पिता ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए अब मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव से गुहार लगाई है।

मोनालिसा के पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

मोनालिसा के पिता जयसिंह के मुताबिक, जब वो अपनी बेटी को लेने केरल पहुंचे तो उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया और पुलिस ने भी कहा कि अब इस मामले में उनका कोई काम नहीं है। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से अपील करते हुए कहा, “मेरी बेटी ने हमें थोड़ा-बहुत नाम दिलाया था। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करता हूं कि मेरी बेटी को सुरक्षित वापस दिलाने में मदद करें। मुझे लगता है कि मेरी बेटी को किसी तरह फंसा लिया गया है।” यह कहते-कहते उनकी आंखें भर आईं।

फिल्म में काम दिलाने के बहाने ले गए केरल

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से महेश्वर आए थे। उन्होंने उनकी बेटी को फिल्मों में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का वादा किया था। जयसिंह के मुताबिक, वे अपनी बेटी के साथ उन लोगों के साथ केरल चले गए थे। लेकिन वहां पहुंचने के बाद मोनालिसा ने उन्हीं लोगों में से एक युवक फरमान खान से शादी कर ली। मैंने इसका विरोध किया और उसे वापस महेश्वर लौटने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

बालिग होने के कारण पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

जयसिंह ने बताया कि वे केरल के संपन्नूर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कहा कि मोनालिसा 18 साल की हो चुकी है। बालिग होने के कारण वह अपनी मर्जी से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती।

पिता ने जताई जादू-टोने की आशंका

मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनका परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया। उन्होंने कहा, हो सकता है किसी ने मेरी बेटी पर जादू-टोना कर दिया हो। अब हमारे हाथ में ज्यादा कुछ नहीं है। उसके भाग्य में जो लिखा होगा, वही होगा। हम बस यही चाहते हैं कि उसका करियर अच्छा बने और वह जीवन में आगे बढ़े।

फिल्म साइन करने के बाद मिली रकम भी खर्च हुई

जयसिंह ने बताया कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' साइन करने के बाद मोनालिसा को जो पैसा मिला था, वह घर के काम में आने के बजाय यात्रा, रहने और ट्रेनिंग में ही खर्च हो गया।

शादी की खबर से गमगीन हुआ परिवार

मोनालिसा भोंसले अपने परिवार के साथ खरगोन जिले के महेश्वर के वार्ड नंबर 9 में रहती है। उसका परिवार पारदी समुदाय से जुड़ा है, जो जगह-जगह घूमकर रुद्राक्ष और पत्थरों की मालाएं बेचकर जीवनयापन करता है। परिवार को उम्मीद थी कि मोनालिसा फिल्मों में काम करके हीरोइन बनेगी और उनका नाम रोशन करेगी। लेकिन एक मुस्लिम युवक से शादी करने के फैसले से परिवार के लोग बेहद नाराज और दुखी हैं।

घर के बाहर मीडिया की भीड़

मोनालिसा की शादी की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही पिछले दो दिनों से कई मीडिया कर्मी उसके घर के बाहर जमा हो गए। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मोनालिसा के पिता घर पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे घर के पीछे के रास्ते से मीडिया से बचते हुए आए हैं और किसी से बात नहीं करना चाहते।

प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा

बता दें कि मोनालिसा प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान एक वीडियो से वायरल हुई थी, जिसमें वो रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आई थी। इसके बाद तो मोनालिसा रातोरात चर्चा में आई और बाद में उसे फिल्म में काम भी मिला।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Defence Industrial Corridor: उत्तर प्रदेश में ₹35000 करोड़ से ज्यादा निवेश, रक्षा निर्माण का बड़ा हब बन रहा राज्य
Varanasi LPG Crisis: मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी सिलेंडर का संकट, कहा- ‘इंडेक्शन से कुछ नहीं होगा’