Work-Life Balance: 'बेटा खेलने आता है, मैं मुंह फेर लेता हूं', नौकरी छोड़ने की सोच रहे पिता का दर्द

Published : Apr 13, 2026, 10:34 AM IST
Work-Life Balance: 'बेटा खेलने आता है, मैं मुंह फेर लेता हूं', नौकरी छोड़ने की सोच रहे पिता का दर्द

सार

11 से 11 की नौकरी के कारण एक पिता अपने 1 साल के बेटे को समय नहीं दे पा रहा है। दुखी होकर वह नौकरी छोड़ अपना स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहा है। इस फैसले पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है कि परिवार और अनिश्चित करियर में किसे चुनें।

भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर में 'वर्क-लाइफ बैलेंस' न होना एक आम शिकायत है। लोग अक्सर कहते हैं कि नौकरी की वजह से परिवार, दोस्तों या खुद के लिए भी वक्त नहीं मिल पाता। ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रही है। एक शख्स ने पोस्ट लिखकर अपना दुख बांटा है कि सुबह 11 से रात 11 बजे तक की नौकरी के चलते वह अपने एक साल के बेटे को बड़ा होते हुए भी नहीं देख पा रहा है। पोस्ट में लिखा है कि काम खत्म करके घर पहुंचने के बाद भी 'अर्जेंट' कॉल्स के चक्कर में वह अपने बेटे पर ध्यान नहीं दे पाता।

शख्स ने लिखा, 'जब मैं घर पहुंचता हूं तो मेरा बेटा खुशी-खुशी मेरे पास आता है। वह चाहता है कि मैं उसे गोद में उठाऊं और उसके साथ खेलूं। लेकिन मीटिंग्स की वजह से मुझे उसे नजरअंदाज करना पड़ता है। उस वक्त उसके चेहरे पर जो भाव आते हैं, वो मेरा दिल तोड़ देते हैं।' पोस्ट से साफ है कि यह पिता अपने बेटे के बचपन के वो कीमती पल खोना नहीं चाहता, जो एक बार चले गए तो कभी वापस नहीं आएंगे।

 

 

इस हालात से निकलने के लिए अब यह शख्स अपनी नौकरी छोड़ने के बारे में गंभीरता से सोच रहा है। उसके मन में क्रिकेट से जुड़ा एक कार्ड गेम डेवलप करने का आइडिया है। उसे उम्मीद है कि भले ही यह आइडिया सफल न हो, लेकिन इससे उसकी जिंदगी में एक बदलाव जरूर आएगा। हालांकि, उसे यह भी शक है कि क्या बेटे के साथ वक्त बिताने के लिए एक स्थिर नौकरी छोड़कर किसी अनिश्चित काम में हाथ डालना सही होगा? पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी। कुछ लोगों ने कहा कि परिवार को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, कुछ ने चेतावनी दी कि एक स्टार्टअप शुरू करने में मौजूदा नौकरी से भी ज्यादा समय लग सकता है। कई लोगों ने यह भी सलाह दी कि एक स्थिर नौकरी छोड़ने का फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Marriage: कुंभ मेले की वायरल लड़की की शादी में नया मोड़
Corporate Jihad: प्रमोशन चाहिए तो बीफ खाओ! नासिक की IT कंपनी में हिंदू लड़कियों से हैवानियत?