Corporate Jihad: प्रमोशन चाहिए तो बीफ खाओ! नासिक की IT कंपनी में हिंदू लड़कियों से हैवानियत?

Published : Apr 13, 2026, 10:04 AM IST
Corporate Jihad: प्रमोशन चाहिए तो बीफ खाओ! नासिक की IT कंपनी में हिंदू लड़कियों से हैवानियत?

सार

महाराष्ट्र के नासिक में एक IT कंपनी पर 'कॉरपोरेट जिहाद' का सनसनीखेज आरोप लगा है। यहां हिंदू लड़कियों को नौकरी और प्रमोशन का लालच देकर यौन उत्पीड़न करने, धर्म बदलने और बीफ खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है।

लव जिहाद के मामले अब तक गलियों-मोहल्लों से सामने आते थे, लेकिन अब ये कॉर्पोरेट दफ्तरों तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नामी IT कंपनी के BPO डिपार्टमेंट में हिंदू लड़कियों को नौकरी पक्की करने और प्रमोशन का झांसा देकर उनके साथ यौन उत्पीड़न करने, धर्म बदलने के लिए मजबूर करने और बीफ खाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। बीजेपी नेताओं ने इसे ‘कॉरपोरेट जिहाद’ बताया है। इस मामले में एक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

नासिक के सातपुर इलाके में स्थित एक IT कंपनी के BPO ऑफिस में मुस्लिम मैनेजरों के अंडर हिंदू लड़कियों को नौकरी पर रखा जाता था। आरोप है कि सैलरी बढ़ाने और नौकरी पक्की करने का लालच देकर हिंदू लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया जाता था। इतना ही नहीं, उन पर नमाज पढ़ने और बीफ खाने के लिए भी दबाव बनाया जाता था।

यह भी आरोप है कि हिंदू लड़कियों के सामने उनके धर्म का मजाक उड़ाया जाता था। उनसे कहा जाता था कि शिवलिंग जननांग जैसा है, कृष्ण अय्याश थे और द्रौपदी एक वेश्या थीं। शिकायत के मुताबिक, यह सब 2022 से 2026 तक लगातार चलता रहा। 25 मार्च को एक लड़की ने हिम्मत दिखाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बाकी लड़कियों से भी आगे आने की अपील की, जिसके बाद 7 और लड़कियों ने शिकायत दी।

इस मामले में अब तक 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं। आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तर, दानिश शेख और एक महिला एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर आरोपी शादीशुदा हैं।

खुफिया ऑपरेशन

मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई थी। पीड़ित लड़कियों का भरोसा जीतने के लिए SIT ने एक खुफिया टीम बनाई, जिसमें 6 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं। इन अधिकारियों ने लड़कियों से संपर्क साधा और उनका विश्वास जीता। उन्होंने मीटिंग और दूसरे मौकों पर होने वाले अत्याचारों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। इसी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई।

कॉरपोरेट जिहाद

बीजेपी नेताओं ने इस घटना को ‘कॉरपोरेट जिहाद’ का नाम दिया है। उनका आरोप है कि यह कॉर्पोरेट सेक्टर में हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने की एक सोची-समझी साजिश है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US-Iran Tension: ईरान को लेकर अमेरिका ने चीन को क्यों दी धमकी, ट्रंप ने कहा- 50% टैरिफ लगा देंगे...
चीन की नई चाल, अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदले-भारत ने दिया करारा जवाब