दिल्ली का दिल दहला देने वाला वीडियो : मौत को सामने देख 3 महिलाओं ने 5वीं मंजिल से लगा दी छलांग

Published : Mar 30, 2026, 03:00 PM IST
Fire breaks out in Delhi's Chand Bagh area

सार

दिल्ली के चांद बाग इलाके के 5 मंजिला इमारत में इतनी भयानक आग लगी कि 3 महिलाओं ने एक बच्चे के साथ 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे खड़े लोगों ने जो किया वह किसी फिल्मी होरो की तरह था, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से सभी को बचा लिया

देश की राजधानी दिल्ली का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां तीन महिलाओं का जब मौत से सामना हुआ तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं जिंदा रहने के लिए तीनों ने एक मासूम बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि घटना के वक्त नीचे मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए चारों को चादर बिछाकर सुरक्षित बचा लिया।

आग के विकराल रूप में सीढ़ियों का रास्ता बंद 

दरअसल, यह दर्दनाक घटना दिल्ली के चांद बाग इलाके की है। जहां शनिवार आधी रात एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई थी। पार्किंग से भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सीढ़ियों का रास्ता बंद कर दिया। ऐसे में रास्ता बंद होने के कारण इन महिलाओं ने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी।  पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आग सबसे पहले इमारत की पार्किंग में खड़ी बाइक और स्कूटी में लगी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

दिल्ली में आधी रात को मचा कोहराम

बता दें कि आधी रात को आग की इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। वहीं धुआं इमारत के अलग-अलग फ्लोर पर घुसने लगा। धुआं की वजह से लोगों का दम घुटने लगा और उन्होंने जान बचाने के लिए मदद के लिए चीखना-पुकरना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों की नींद खुली तो वह मदद के लिए भागे। बताया जाता है कि इमारत में आग के वक्त करीब 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। दमकल विभाग ने पड़ोसियों की मदद से कई लो लोगों को निकाल लिया। लेकिन तीन महिलाओं ऊपरी मंजिल पर फंसी थीं, जिन्होंने नीचे छलांग लगा दी।

देखिए वो खतरनाक वीडियो

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Next CM : नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का अगला सीएम? इन 3 नामों पर सबसे ज्यादा है चर्चा
पहले ही अटेंप्ट में कर दिया UP PCS टॉप, Ananya Trivedi ने बताया आगे का प्लान