MP Crime News : गुना में एक पत्नी अपने पति के रेप में मदद करती थी। वह ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के बहाने लड़कियों को बुलाती और पति के अपराध के दौरान पहरा देती थी। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। यहां एक पत्नी अपने पति के घिनौने काम में उसका साथ देती थी। जब पति कमरे के अंदर किसी लड़की से रेप करता, तो पत्नी बाहर दरवाजे पर पहरा देती थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। livehindustan की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गुना जिले के कैंट थाना इलाके का है। पुलिस ने इस केस में आरोपी पति-पत्नी और पति के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
एसपी हितिका वास्ला के अनुसार, गुलाबगंज की रहने वाली यास्मीन खान ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग देती थी। इसी बहाने वो लड़कियों को अपने घर बुलाती थी, जहां उसका पति शरीफ खान भी मौजूद रहता था। करीब 4 महीने पहले, यास्मीन ने पीड़ित लड़की को अपने घर बुलाया। जब लड़की वहां पहुंची, तो यास्मीन की जगह उसका पति शरीफ खान बैठा था।
शरीफ ने लड़की के साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लड़की चार महीने तक चुप रही। उसने बाद में यास्मीन को सब कुछ बताया, लेकिन यास्मीन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद भी यास्मीन लड़की को कई बार घर बुलाती, धमकाती और अपने पति के साथ सोने के लिए भेजती थी। जब शरीफ खान कमरे में रेप करता था, तो यास्मीन गेट पर खड़ी होकर पहरा देती थी।
पत्नी और भाई के सामने ही करने लगा रेप
शनिवार को शरीफ खान ने लड़की को फिर फोन किया और घर आने को कहा। उसने धमकी दी कि अगर वो नहीं आई तो रेप की बात सबको बता देगा। जब लड़की घर पहुंची तो वहां यास्मीन, शरीफ और उसका देवर मुबीन खान भी मौजूद था। शरीफ ने सबके सामने लड़की को कमरे में खींचकर रेप करने की कोशिश की। लड़की ने इसका विरोध किया तो हाथापाई हो गई, जिसमें शरीफ गिरकर घायल हो गया।
इस दौरान घबराई हुई लड़की ने फौरन अपने परिवार वालों को खबर दी। जैसे ही लड़की के घरवाले पहुंचे, तीनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।