
2 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: नेपाल और तिब्बत सीमा पर के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों तबाही का मंजर देखा गया। इसके बाद अब उत्तरी बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी बाढ़ का संकट गहराने लगा है। नेपाल में त्रिशूली भोटेकाशी और नारायणी नदियां उफान पर हैं। इस बीच बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सुपौल, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में हाई-अलर्ट घोषित किया है। अलर्ट के बाद लोग टेंशन में नजर आ रहे हैं।