Flydubai फ्लाइट के 5 हीरो कौन, जिन्होंने जान पर खेलकर बचाई 180 जिंदगियां

Published : Oct 01, 2026, 01:50 PM IST
flydubai flight heroes

सार

फ्लाईदुबई FZ1073 में कॉकपिट हमले के बाद कैप्टन मच्छार, प्लंबर, डेंटिस्ट और यात्रियों ने मिलकर विमान संभाला और 180 लोगों की जान बचाई। मिलिए फ्लाइट के 5 हीरो से।

Flydubai Flight Attack Heroes: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान उस वक्त एक बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब को-पायलट ने फ्लाइट को क्रैश कराने के लिए अचानक पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किर दिया। ओमान के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से 34000 फीट की ऊंचाई से सीधे 16000 फीट पर आ गया। विमान में सवार 180 लोगों की जान खतरे में थी, लेकिन उसी में सवार 5 लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया। आखिर कौन हैं वो फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 5 हीरो।

1- कैप्टन मच्छार

फ्लाइट में 174 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर समेत कुल 180 लोग थे। इनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला। विमान को आखिरकार सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बाद में मच्छार को तबुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

2- यानीव हायून

विमान में सवार यानीव हायून पेशे से प्लंबर हैं। उनके मुताबिक, जब वह कॉकपिट में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि संदिग्ध को-पायलट कंट्रोल के पास बैठा था और दोनों पायलट अपनी सीट पर नहीं थे। इसके बाद हायून ने हमलावर को पकड़ा और उसे कंट्रोल से दूर खींचा। बाद में विमान को सीधा करने के लिए उन्होंने कंट्रोल हैंडल यानी योक को पीछे खींचा। उन्होंने बताया कि विमान को संभालने के बारे में उन्हें जानकारी टीवी के कार्यक्रम ‘Mayday’ से मिली थी। इसके बाद विमान में मौजूद प्रशिक्षित पायलटों ने कमान संभाली और विमान को सुरक्षित दिशा में ले जाने में मदद की।

3- असाफ राजुआन

यात्रियों में इंश्योरेंस एजेंसी चलाने वाले असाफ राजुआन भी शामिल थे। वह थाईलैंड से छुट्टी मनाकर लौट रहे थे, लेकिन अचानक फ्लाइट का माहौल किसी हॉरर फिल्म जैसा हो गया। राजुआन के मुताबिक, उन्होंने टॉयलेट के पास चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं। कुछ ही देर में यात्रियों को महसूस हुआ कि विमान तेजी से नीचे जा रहा है और उस पर सामान्य तरीके से नियंत्रण नहीं रहा। जब कॉकपिट का दरवाजा खुला तो यात्रियों ने अंदर खून देखा। राजुआन ने बताया कि वह कुछ अन्य लोगों के साथ कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को काबू करने में मदद की। क्रू के सदस्यों ने भी इस दौरान उनका साथ दिया।

ये भी देखें : Flydubai: डेंटिस्ट-प्लम्बर ने कैप्टन मच्छार के साथ मिलकर कैसे बचाई 174 लोगों की जान?

4- ज़्विका मानेस

बैंक लेउमी की अंडरराइटिंग कंपनी के CEO ज़्विका मानेस भी कॉकपिट में मदद करने वाले यात्रियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि उस समय विमान तेजी से नीचे जा रहा था और अंदर चीख-पुकार मची हुई थी। उन्होंने विमान में दिए गए मल्टीमीडिया हेडफोन की केबल से हमलावर को बांधने में मदद की। उन्होंने बताया कि हमलावर को रोकने के लिए यात्रियों को काफी ताकत लगानी पड़ी। उस समय संदिग्ध को-पायलट पूरी ताकत से संघर्ष कर रहा था।

5- शोता मुसाएव

फ्लाइट में डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसाएव भी मौजूद थे। जब यात्रियों ने कॉकपिट की ओर दौड़ लगाई तो वह भी वहां पहुंचे। पहले उन्होंने हमलावर को काबू करने में मदद की और फिर गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छार का इलाज शुरू किया। मुसाएव ने बताया कि मच्छार के सिर और हाथों से काफी खून बह रहा था। उन्होंने ब्लीडिंग रोकने के लिए जरूरी ट्रीटमेंट दिया और लैंडिंग तक उनकी हालत पर नजर रखी। मुसाएव विमान में मौजूद अकेले डॉक्टर थे। उनके मुताबिक, मच्छार होश में थे और लैंडिंग से कुछ समय पहले उनकी हालत थोड़ी बिगड़ी थी।

ये भी पढ़ें : पायलटों के बीच चलती रही चाकूबाजी, हवा में गोते खाता रहा विमान; यात्रियों ने सुनाई खौफनाक कहानी

दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने संभाली विमान की कमान

कॉकपिट में मौजूद मूल पायलटों के घायल होने के बाद विमान में यात्रा कर रहे अतिरिक्त प्रशिक्षित पायलटों की भूमिका अहम रही। रिपोर्टों के मुताबिक, दो ऑफ-ड्यूटी पायलट कॉकपिट में पहुंचे और विमान को स्थिर करने तथा सुरक्षित लैंडिंग में मदद की। यही वजह रही कि यात्रियों और अन्य लोगों के हमलावर को काबू करने के बाद विमान को संभालने के लिए प्रशिक्षित पायलट मौजूद थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Flydubai Omani Pilot: कौन था ओमानी सह-पायलट? साथी ने किए हैरान करने वाले खुलासे
Sistan Sand Boa: ईरान-पाकिस्तान का दुर्लभ सांप पहली बार भारत में मिला, राजस्थान में दिखा