
Flydubai Flight: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए खौफनाक हादसे को लेकर नए खुलासे हुए हैं। दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में जब ओमान के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर विमान को क्रैश करने की कोशिश की, तब छह साल की नन्हीं बच्ची नीना मेनेस ने असीमित बहादुरी दिखाई। नीना अपनी मां ताली के साथ आगे वाले टॉयलेट की तरफ जा रही थी। तभी कॉकपिट के बाहर उन्हें अंदर से चीखने-चिल्लाने और भारी हंगामे की आवाजें सुनाई दीं। मां ने जब झांककर देखा तो अंदर खून से सना खौफनाक मंजर चल रहा था।
बेटी की घबराहट और पत्नी के जरिए खतरे का संकेत मिलते ही नीना के पिता ज्विका मेनेस (जो एक बैंक के सीईओ हैं) तुरंत हरकत में आ गए। उधर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। बस फिर क्या था, ज्विका मेनेस और अन्य जांबाज यात्रियों का समूह तुरंत अंदर कूद पड़ा। उन्होंने चाकू लिए बैठे हमलावर को दबोच लिया और विमान को नीचे गिरने से रोक लिया। इसके बाद ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से इस बोइंग विमान की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे 174 यात्रियों की जान बच गई।
संकट सामने था, हालात बेहद कठिन थे…
लेकिन उस मुश्किल घड़ी में Flydubai के Captain ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि संकट के दौरान वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। pic.twitter.com/1X8UJxGGMZ— Nishant (@nishant_india) October 2, 2026
इस भयानक घटना के बाद इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सभी जांबाज यात्रियों और कैप्टन की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पायलट स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर बात कर उनके साहस को सलाम किया है। हर कोई यही मान रहा है कि अगर उस वक्त छोटी नीना ने वह शोर न सुना होता और उसके परिवार ने तुरंत कदम न उठाए होते, तो यह इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक बन सकती थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।