नकली एनालॉग पनीर तो नहीं खा रहे आप? इन 5 तरीकों से करें असली की पहचान

Published : Aug 12, 2026, 04:34 PM ISTUpdated : Aug 12, 2026, 04:35 PM IST
Maharashtra bans non-dairy paneer

सार

Fake Paneer Identification : सेहत पर बुरा असर डालने वाला एनालॉग पनीर गुजरात-महाराष्ट्र और छत्तसीगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में बैन लगा दिया है। रक्षाबंधन से पहले मोहन यादव सरकार का यह बड़ा फैसला है।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला करते हुए 'एनालॉग पनीर' पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इससे पहले यह नकली पनीर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बंद हो चुका है। पड़ोसी राज्यों में बैन के बाद मध्य प्रदेश में इसकी डंपिंग की आशंका भी जताई गई है। रक्षाबंधन से पहले एमपी सरकार का यह फैसला सराहनीय कदम है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को असली और नकली की पहचान होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं शुद्ध और अशुद्ध कैसे पहचानें…

कैसे बनता है असली और नकली पनीर

  • डेयरी का असली पनीर शुद्ध दूध को फाड़कर बनता है और जो कि मुलायम होता है।
  • नकली दूध से बना एनालॉग पनीर दूध के बजाय वनस्पति तेल (पाम ऑयल), स्टार्च और केमिकल से तैयार किया जाता है।

असली और नकली पनीर की ऐसे करें पहचान

  • असली पनीर बेहद मुलामय होता है। जो हाथ से मसलने पर आसानी से बिखर जाता है और मुंह में रखते ही घुल जाता है।
  • नकली पनीर रबर जैसा खिंचता है और हाथ से मसलने पर आसानी से नहीं बिखरता।
  • असली पनीर में दूध की हल्की मिठास और ताजगी होती है।
  • एनालॉग पनीर में स्वादहीन या भारी तेल जैसा लग सकता है।
  • अगर आप असली पनीर को तवे पर सेंकते हैं तो उस पर हल्की और एक समान भूरी परत आती है।
  • नकली पनीर को सेंकने पर ठीक से पिघलता नहीं है या अजीब तरीके से सिकता है।
  • असली पनीर के पैकेट पर केवल दूध और साइट्रिक/लैक्टिक एसिड लिखा होता है।
  • नकली पनीर पर सामग्री सूची में वनस्पति तेल या स्टार्च का जिक्र होता है।

मध्य प्रदेश में क्यों बैन हुआ एनलॉग पनीर?

राज्य के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पटेल ने बताया, "पड़ोसी राज्यों में बैन के बाद अब यह खतरा था कि इसकी डंपिंग मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है। एनालॉग पनीर बनाने और बेचने को लेकर FSSAI के नियम तो हैं, लेकिन उनका ठीक से पालन नहीं होता। इसे बनाने में ऐसी चीजें इस्तेमाल होती हैं जो खाने लायक नहीं होतीं और लोगों की सेहत पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए हम भी मध्य प्रदेश में इस पर बैन लगाने जा रहे हैं और इसका आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इमरान खान अब जिंदा नहीं! पत्रकार के दावे से पाकिस्तान में मची सनसनी
प्लास्टिक नोट तो बस शुरुआत है! अब आएगा Smart Note? 100 रुपये का नोट खर्च करते ही हो जाएगा 0!