
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को लगातार विदेशी निवेशकों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में निवेश विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में विवेक शर्मा, हेड बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स (भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका) भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योगों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल और राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है। यहां निवेशकों के लिए सुरक्षित, स्थिर और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम, त्वरित स्वीकृतियां, नीति आधारित प्रोत्साहन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के माध्यम से सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का मजबूत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स हब, औद्योगिक कॉरिडोर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एपी मोलर माएर्स्क को उत्तर प्रदेश में अपने निवेश का विस्तार करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार आवश्यक भूमि, बेहतर कनेक्टिविटी और पूर्ण नीतिगत सहयोग सुनिश्चित करेगी, ताकि कंपनी अपने कारोबार का विस्तार सुचारु रूप से कर सके।
इस अवसर पर विवेक शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश संभावनाओं और कारोबारी माहौल को लेकर बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि एपी मोलर माएर्स्क पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही है। राज्य की बेहतर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण और सरकार से मिले सहयोग के कारण कंपनी को अपने व्यवसाय के विस्तार में सकारात्मक अनुभव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने भविष्य में भी राज्य में नए निवेश अवसर तलाशने की इच्छा जताई।
गौरतलब है कि एपी मोलर माएर्स्क शिपिंग, बंदरगाह, जल परिवहन और अंतर्देशीय लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक वैश्विक कंपनी है। इसके संभावित निवेश से उत्तर प्रदेश के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी, औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह पहल विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।