West Bengal Accident: मौत बनकर ऐसे दोड़ा ट्रेलर, जो नहीं संभला पहुंच गया यमलोक

Published : Jun 21, 2026, 06:18 PM IST
West Bengal Accident

सार

Bengal Accident : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में नेशनल हाईवे 27 पर एक बस और लॉरी की ज़बरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हैं।

मैनागुड़ी (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले से एक दुखद ख़बर आई है. यहां मैनागुड़ी इलाके में नेशनल हाईवे 27 पर रविवार को एक बस और लॉरी (ट्रक) के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की जान चली गई और 29 लोग घायल हो गए।

जानिए कैसे हुआ बंगाल में यह हादसा?

यह हादसा तब हुआ जब नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NBSTC) की बस सिलीगुड़ी से कूचबिहार जा रही थी. बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ट्रेलर का पिछला हिस्सा बस के अंदर घुस गया, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए। मामले की आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

बीजेपी सांसद रॉय ने बताई डिटेल

बीजेपी सांसद जयंत कुमार रॉय ने ANI को बताया कि हादसे के बाद 32 लोगों को पास के अस्पताल लाया गया था, जिनमें से चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, "आज जलपाईगुड़ी में एक हादसा हुआ। हादसे से जुड़े 32 लोगों को इस अस्पताल लाया गया, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। रॉय के मुताबिक, अस्पताल में 17 महिलाएं और 15 पुरुष भर्ती कराए गए. कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ़्ट किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीआईजी समेत कई बड़े अधिकारी भी मौके का जायज़ा लेने पहुंच रहे हैं।

हादसे की खबर सुन सीएम सुवेंदु भी दुखी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी मैनागुड़ी में NH-27 पर हुए इस हादसे पर दुख जताया। अधिकारी ने कहा, "मैनागुड़ी में NH-27 पर उल्लाडाबरी जोराबाध में हुए दुखद सड़क हादसे से गहरा दुख हुआ, मेरा दिल उन परिवारों के साथ है जिन्होंने इस भयानक घटना में अपनों को खो दिया है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मरने वाले को बंगाल सरकार देगी 5 लाख कैश

प्रभावित परिवारों की मदद के लिए, अधिकारी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली चोटों वालों के लिए 50,000 रुपये के मुआवज़े का ऐलान किया।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा
NEET परीक्षा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया ऐसा फैसला, हर तरफ हो रही चर्चा