Lucknow Accident: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 15, 2026, 02:41 PM IST
accident

सार

Lucknow road accident: लखनऊ में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर थे।

Lucknow tractor trolley accident: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानपुर हाईवे रोड पर गंगागंज इलाके में हुआ, जहां ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। इसके नीचे चार लोग दब गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस की टीम और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर NHAI की क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को एंबुलेंस से गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

हादसे में इन चार लोगों की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और बलराम रावत (40) के रूप में की है। इनमें संदीप, पीतांबर और पवन बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जबकि बलराम सराय नादर, कोठी, बाराबंकी का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, पीतांबर कोठी थाना क्षेत्र के अचककामऊ स्थित देशराज के RBF ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के तौर पर काम करता था। वहीं, बाकी तीन लोग भट्ठे पर ईंटों की लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते थे।

हादसे के बाद हाईवे पर सामान्य हुआ यातायात

हादसे के बाद पुलिस और NHAI की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘नहीं सुधरे तो फिर आंदोलन करना पड़ेगा’, सरकारी नौकरियों में घोटाले पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान
Vande Mataram Controversy: क्या राहुल-सोनिया ने बीच में रुकवाया 'वंदे मातरम'? BJP के आरोपों पर कांग्रेस की सफाई