California Plane Crash: उड़ान के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि क्रैश हो गया प्लेन, 2 की मौत से मचा हड़कंप

Bimla Kumari   | ANI
Published : Sep 06, 2026, 07:50 AM IST
California Plane Crash (concept image)

सार

Plane crash in America: कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया है। यह हादसा सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

Plane Crash in California: अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां के फ्रेस्नो में शनिवार दोपहर (स्थानीय समय) एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया। ABC30 न्यूज ने फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास ब्लीथ एवेन्यू पर हुआ। घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

राहत और बचाव का काम जारी

हादसे की खबर मिलते ही फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट, PG&E, फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट समेत कई एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने क्रैश साइट पर पहुंचकर जांच और बचाव का काम शुरू कर दिया है। PG&E के आउटेज मैप के अनुसार, इस क्रैश की वजह से आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली भी चली गई थी। हालांकि, बाद में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।

हादसे की वजह का पता नहीं, जांच शुरू

अधिकारियों का कहना है कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि प्लेन क्रैश कैसे हुआ।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jharkhand Minister Death: सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन ने बढ़ाई सरकार की चिंता, अब किसे मिलेगी इन विभागों की जिम्मेदारी?
Daily Headlines Express: पुतिन का सीजफायर, ईरान पर अमेरिकी हमला, CBI का बड़ा वार-10 बड़ी खबरें