मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen Z कर्मचारी, बॉस का रिएक्शन देख सब हैरान-Watch Viral Video

Published : Mar 17, 2026, 03:46 PM IST
मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen Z कर्मचारी, बॉस का रिएक्शन देख सब हैरान-Watch Viral Video

सार

एक Gen Z कर्मचारी बॉस से मज़ाक करने के लिए वीडियो मीटिंग में फेस पैक लगाकर शामिल हुई। लेकिन CEO ने गुस्सा करने के बजाय शांति से मास्क के बारे में पूछकर सबको हैरान कर दिया। बॉस के इस कूल रिएक्शन का वीडियो वायरल हो गया है।

आजकल की Gen Z यानी नई पीढ़ी के कर्मचारियों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है। वो न तो बॉस की डांट चुपचाप सुनते हैं और न ही ऑफिस के पुराने ढर्रे पर चलते हैं। ऐसा ही एक मज़ेदार किस्सा सामने आया है, जहां ऑफिस की वीडियो कॉल मीटिंग में एक Gen Z कर्मचारी चेहरे पर फेस पैक लगाकर और जूस पीते हुए शामिल हो गई। वो तो बॉस के साथ मज़ाक करने वाली थी, लेकिन बॉस के जवाब ने उसी को हैरान कर दिया।

नीम का फेस पैक लगाकर मीटिंग में पहुंची

वर्क फ्रॉम होम शुरू होने के बाद से ऑफिस मीटिंग्स अब घर के लिविंग रूम और किचन तक पहुंच गई हैं। लेकिन RemoteStar Ltd। कंपनी की एक लड़की इन सबसे एक कदम आगे निकल गई। वो ऑफिस की एक ज़रूरी वीडियो कॉल में चेहरे पर गाढ़ा-गाढ़ा नीम का फेस पैक, सिर पर तौलिया लपेटे हुए शामिल हुई। वो अपने प्रोजेक्ट की डीटेल्स CEO को बता रही थी, जबकि उसके बाकी साथी अपनी हंसी रोकने की कोशिश कर रहे थे। वो इतने आराम से बात कर रही थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो, और बीच-बीच में गिलास से पानी भी पी रही थी।

बॉस के साथ मज़ाक करना पड़ा उल्टा!

असल में, यह सभी कर्मचारियों का मिलकर बॉस के साथ एक प्रैक्टिकल जोक करने का प्लान था। लेकिन सबको सबसे ज़्यादा हैरानी कंपनी के CEO के रिएक्शन से हुई। जब लड़की ने अपनी प्रेजेंटेशन खत्म की, तो CEO ने गुस्सा करने के बजाय बड़े शांत तरीके से पूछा, 'ये कौन-सा फेस मास्क है? ब्लैक सीवीड (Seaweed) मास्क है या कुछ और?' यह सुनकर लड़की हंस पड़ी और जवाब दिया, 'यह नीम का फेस पैक है, आपको भी ट्राई करना चाहिए।' बॉस के साथ मज़ाक करने चले कर्मचारियों को उनका यह कूल जवाब एक बड़ा सरप्राइज दे गया। कंपनी ने वीडियो के साथ लिखा, 'हम बॉस के साथ प्रैक्टिकल जोक करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने तो हमसे ज़्यादा एन्जॉय किया।'

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे 80 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोग CEO के बर्ताव की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'ऐसा कूल बॉस किस्मत वालों को मिलता है', तो दूसरे ने लिखा, 'Gen Z कर्मचारियों से ज़्यादा कूल तो ये मिलेनियल बॉस हैं।'

प्रमोशन के लिए किया गया ड्रामा?

वहीं, कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। उनका कहना है कि ऑफिस मीटिंग की गंभीरता खत्म हो रही है और यह सब सिर्फ प्रमोशन के लिए किया गया एक ड्रामा है। इसके जवाब में, कंपनी ने मीटिंग का दूसरा हिस्सा भी जारी किया। इसमें बॉस मज़ाक में कहते हुए दिख रहे हैं, 'अबसे अगर किसी ने अपना कैमरा बंद किया, तो मुझे पता चल जाएगा कि वो क्या कर रहा है।'

कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो दिखाता है कि कोविड के बाद हाइब्रिड वर्क कल्चर में 'प्रोफेशनलिज्म' की परिभाषा बदल रही है। यह घटना Gen Z की उस सोच को भी दिखाती है जो कपड़ों या लुक्स से ज़्यादा काम की क्वालिटी को महत्व देती है। फिर भी, इस बात पर बहस छिड़ गई है कि ऑफिशियल मीटिंग्स में इस तरह का मज़ाक किस हद तक सही है।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

10 मिनट में हेलमेट चालान से कैसे बचें? ट्रैफिक पुलिस के सामने शख्स का ऑन द स्पॉट जुगाड़ वायरल, देखें
AI Professor: बेटी ने बनाया नकली AI प्रोफेसर, पुरानी सोच वाले मां-बाप को दे रहा नए जमाने की ट्रेनिंग