"क्या तुमने बकरा कटते देखा है?"... इसके बाद युवक के साथ जो हुआ, उसने सबको झकझोर दिया? आखिर आरोपियों ने ईद के दिन क्यों 17 साल के सूर्या चौहान को मारा? हत्या का मास्टरमाइंड असद का पिता नवाब क्यों मासूम का दश्मन था?
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): खोड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने सूर्यप्रताप उर्फ सूर्य चौहान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन गाजियाबाद के इस हत्याकांड में असली मास्टरमाइंड आरोपी का पिता है। जिसके कहने पर ही उसने सूर्या की हत्या की थी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.जिनकी पहचान नवाब (मुख्य आरोपी असद का पिता), फरहान और आतिफ के तौर पर हुई है। पुलिस टीम ने उन्हें चौधरी चरण सिंह गेट के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना मोटरसाइकिल चलाने को लेकर हुए एक मामूली विवाद के बाद हुई।
असद को पिता नवाब ने बताया था खतरनाक प्लान
एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया, "पूछताछ के दौरान आरोपी फरहान ने खुलासा किया कि 28 मई को दोपहर करीब 3:00 बजे, मुख्य आरोपी असद का बाइक चलाने को लेकर सूर्यप्रताप से झगड़ा हुआ था। बाद में असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को इस बारे में बताया। इसके बाद, उन्होंने सूर्यप्रताप को सबक सिखाने का प्लान बनाया।" पुलिस ने आगे बताया कि उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे, आरोपियों ने नवनीत विहार की गली नंबर 4 में सूर्यप्रताप को घेर लिया।
अधिकारी ने कहा, "फरहान ने असद को चाकू दिया, जबकि असद के पिता नवाब ने उसे 'कहानी खत्म करने' के लिए उकसाया। इसके बाद असद ने सूर्यप्रताप के पेट में चाकू घोंप दिया। जब पीड़ित खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया, तो आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझ लिया और मौके से भाग गए।" पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
इससे पहले दिन में, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने बताया था कि 50,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी असद को खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस स्टेशनों की टीमों ने खोड़ा थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
बकरीद के दिन सूर्या की चाकू मार की हत्या
इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा था, "28 मई को दोपहर करीब 3.30 बजे खोड़ा थाने में सूचना मिली कि एक लड़के ने दूसरे लड़के को चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लड़के को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। परिवार से लिखित शिकायत मिली है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के की तलाश के लिए टीमें बना दी गई हैं।"
इस बीच, पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बहला-फुसलाकर बुलाया गया और फिर उस पर हमला किया गया।
मृतक की मां ने शुक्रवार को ANI को बताया, "ईद पर अरशद नाम के एक लड़के ने मेरे बच्चे को धोखे से बुलाया। उससे पूछा गया कि क्या उसने कभी बकरा कटते देखा है, जिस पर उसने नहीं कहा। फिर मेरे बच्चे को चाकू मार दिया गया... मुझे इंसाफ चाहिए...।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।