'पैसों से गाड़ी आती है-अक्ल नहीं', समंदर में घुसा दी Fortuner-JCB से खींचनी पड़ी-देखें वीडियो

Published : Mar 24, 2026, 12:36 PM IST
'पैसों से गाड़ी आती है-अक्ल नहीं', समंदर में घुसा दी Fortuner-JCB से खींचनी पड़ी-देखें वीडियो

सार

गोवा के वागाटोर बीच पर एक शख्स ने अपनी SUV समंदर में उतार दी। गाड़ी रेत में फंसने के बाद उसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर पर केस दर्ज किया है।

गोवा में एक शख्स ने अपनी SUV सीधे समंदर में उतार दी, जिसके बाद गाड़ी रेत में फंस गई और उसे क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा। यह घटना टूरिस्टों के गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव का एक और उदाहरण है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है, जिसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर बीच पर फंसी दिख रही है और लोग ड्राइवर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

The Goan की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर ने गुजरात-रजिस्टर्ड गाड़ी को गोवा के वागाटोर बीच पर दौड़ा दिया। कुछ ही देर में गाड़ी रेत में धंस गई। जैसे-जैसे लहरें तेज हुईं, पानी गाड़ी के अंदर भरने लगा। फॉर्च्यूनर को समंदर से बाहर निकालने के लिए भारी मशीन बुलानी पड़ी। ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों में एक JCB क्रेन रेस्क्यू करती दिख रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब SUV के दरवाजे खोले गए, तो अंदर से पानी की धार बह निकली।

वायरल वीडियो देखें

 

 

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "इन लोगों को अब तक सजा क्यों नहीं मिली?" एक दूसरे शख्स ने कमेंट किया, "यह फॉर्च्यूनर है, कोई नाव नहीं। पैसों से SUV तो खरीदी जा सकती है... लेकिन अक्ल नहीं।" एक और कमेंट था, "जुर्माने और फाइन का क्या हुआ?"

पुलिस ने केस दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि कार को लापरवाही और खतरनाक तरीके से बीच पर और समंदर के अंदर चलाया गया। ड्राइवर ने बीच पर गाड़ी चलाकर इंसानी जिंदगी को खतरे में डाला, जहां ऐसा करना साफ तौर पर मना है। अंजुना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के साथ-साथ सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स और मोटर व्हीकल एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जंग के बीच ईरान ने रखी नई शर्त, क्या अमेरिका कर पाएगा मोलभाव? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Gold Silver Price Today : कैश इज किंग... फिर धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, निवेशकों में दिखा तनाव