Gorakhpur Holi Milan 2026: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली और दी शुभकामनाएं

Published : Mar 05, 2026, 07:30 PM IST
 CM Yogi Gorakhpur Holi Celebration 2026

सार

Gorakhpur Holi Celebration 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में होली मिलन 2026 का आयोजन हुआ। उन्होंने लोगों पर फूलों की वर्षा की, होली की शुभकामनाएं दी और सकारात्मक सोच व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Gorakhpur Holi Milan 2026: रंगोत्सव के पावन मौके पर बुधवार दोपहर गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने लोगों पर फूलों की वर्षा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि सकारात्मक सोच वाले ही हमेशा सफल होते हैं।

सकारात्मक और नकारात्मक सोच पर सीएम योगी का संदेश

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में दो प्रकार की ताकतें होती हैं- सकारात्मक सोच वाली ताकतें जो अच्छी योजनाओं के साथ आगे बढ़ती हैं और सुखद परिणाम देती हैं। नकारात्मक सोच वाली ताकतें  विध्वंसात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं। सीएम योगी ने कहा कि शांति, आनंद और उल्लास के साथ होली मनाना सकारात्मक सोच का परिणाम है।

होली पर्व में समाजिक समरसता और सनातन धर्म का संदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि सनातन धर्मावलंबियों ने उमंग और उत्साह के साथ होली मनाकर अपनी विरासत पर गर्व किया। होली में कोई भेदभाव या छुआछूत नहीं होता। ये पर्व समाज के हर तबके को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार किसी न किसी महत्वपूर्ण घटना से जुड़े हैं और समाज को धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर प्रेरित करते हैं।

भारत की सकारात्मक सोच और शांति का संदेश

सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया में अव्यवस्था है, लेकिन भारत में पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। इसका कारण है कि भारत की सोच हमेशा सकारात्मक रही है। भारत ने कभी किसी को बुरा नहीं कहा और बुरा सहा भी नहीं।

नागरिक दायित्व और राष्ट्रभक्ति की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से कहा कि देश की प्रगति के लिए हमें राष्ट्र प्रथम की भावना से अपने दायित्व निभाने होंगे। भक्ति को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने हनुमान, अर्जुन और प्रह्लाद जैसी भक्ति भावना जगाने की प्रेरणा दी।

होली गीतों का लिया आनंद और फूलों की होली खेली

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकगायक राकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम के होली गीतों का आनंद लिया। सांसद रविकिशन ने भी होली गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों पर पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, साधु-संत और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

'ये सूअर जिहादी बचना नहीं चाहिए', पिचकारी में गंदगी भर लड़कियों पर फेंक रहा-watch video
Pune Viral Video: बेटी को छेड़ रहा था मनचला, कॉलेज कैंपस में घुसकर पिता ने जमकर धोया!