
यूपी के संभल में होली के जश्न की बीच लोगों के रोंगटे उस वक्त खड़े हो गए। जब एक युवक होलिका दहन के दौरान जलती हुई होलिका में जाकर खड़ा हो गया। वह भक्त प्रहलाद की तरह आग की लपटों के बीच खड़े होकर सबको हाथ जोड़कर राम-राम करने लगा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है।
बता दें कि युवक करीब 20 से 25 सेकंड तक आग की लपटों के बीच खड़ा रहा। जलती आग के बीच देखकरलोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच मौके पर मौजूद एक युवक ने किसी तरह अपनी जान जोखिम में डालकर उसे आग की लपटों से बाहर निकाला। बताया जाता है कि तब तक युवक के आधे से ज्यादा कपड़े जल चुके थे, वहीं वो झुलस भी चुका था। लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जाहं उसका इलाज जारी है।
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना संभल जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर गुन्नौर थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव की बताई जाती है। जहां युवक जलती होली में जाकर खड़ा हो गया। युवक की पहचान हजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर निवासी वीरपाल (35) के रूप में हुई। परिजनों का कहना है- युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बिना बताए घर से निकला था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
बता दें कि यह घटना 4 मार्च की है। होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुका था। गांव सैंकड़ों युवक और महिलाओं पूजन कर परिक्रमा कर रहे थे। वहीं आसपास के कुछ लोग यह नजारा अपनी छतों पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। क्योंकि माहौल पूरी तरह उत्सव का था। लेकिन इसी बीच युवक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और सिर पर गमछा बांधे एक युवक आया और भीड़ से गुजरते हुए लोगों की आंखों के सामने होलिका दहन के वक्त लपटों की बीच जाकर खड़ा हो गया। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो दंग रह गए और चीख-पुकार होने लगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।