
Grandmother ChatGPT Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नानी और चैटजीपीटी की बातचीत वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वजह कोई बड़ी टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि नानी की वह मासूमियत है, जिसमें उन्हें लगता है कि चैटजीपीटी के दूसरी तरफ कोई इंसान उनसे बात कर रहा है। वीडियो में उनकी पोती इस गलतफहमी को दूर नहीं करती और बातचीत धीरे-धीरे शादी से जुड़े सवालों तक पहुंच जाती है। आगे देखें वायरल वीडियो और नानी की चैटजीपीटी से क्यूट बातचीत।
अभिरुचि भट्टी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने बताया कि उनकी नानी चैटजीपीटी से इस भरोसे के साथ बात कर रही थीं कि सामने कोई वास्तविक व्यक्ति है और उन्होंने उन्हें सच बताने की हिम्मत नहीं की। वीडियो की शुरुआत में नानी अपनी पोती से आशु के लिए देखी जा रही एक लड़की के बारे में बात करती नजर आती हैं। वह पूछती हैं कि लड़की विदेशी है या नहीं और क्या उसे हिंदी बोलनी आती है। इसी बीच चैटजीपीटी बातचीत में शामिल होता है और ‘हैलो’ कहता है। नानी भी सहजता से जवाब देती हैं। एआई अपना परिचय देते हुए कहता है कि अगर वह कुछ पूछना या बात करना चाहें तो वह सुनने के लिए मौजूद है।
ये भी पढ़ें- IndiGo Flight में परिवार ने निकाली पूरी दावत, समोसे-ढोकले से सजी प्लेटें; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
इसके बाद पोती चैटजीपीटी से कहती है कि वह नानी से पूछे कि वह कैसी हैं। एआई पूछता है, “कैसे हो आप? ठीक हो?” नानी का जवाब आता है, “हां, बिल्कुल.” बातचीत और दिलचस्प तब हो जाती है जब पोती बताती है कि सामने अभिषेक की दादी बैठी हैं। चैटजीपीटी भी उसी अंदाज में जवाब देता है और कहता है कि अगर वह कुछ कहना या पूछना चाहें तो वह मौजूद है। फिर पोती समझाती है कि नानी शादी को लेकर पूछ रही हैं कि क्या इस बारे में कुछ बात करनी है। इसी दौरान नानी पूछती हैं, “क्या बोलता?” आखिर में वह अपनी चिंता बेहद सहज अंदाज में जाहिर करती हैं, “दोनों खुश रहने चाहिए. वो शादी नहीं कर रहा है ना जी?” पोती जवाब देती है, “हां.” नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में अचानक शुरू हुआ ‘महिला संगीत’, फिर रेलवे स्टाफ ने जो किया उसका वीडियो वायरल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नानी के अंदाज और उनकी सादगी को खूब पसंद किया। कई यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा और भावुक पल बताया। किसी ने उनकी मासूमियत की तारीफ की तो किसी ने लिखा कि ऐसी पीढ़ी की सादगी अब कम ही देखने को मिलती है। एक कमेंट में यह भी कहा गया कि वीडियो देखकर रोने का मन हो गया। हालांकि, हर किसी को यह मजाक ठीक नहीं लगा। कुछ यूजर्स ने नानी को बिना बताए चैटजीपीटी से बातचीत करवाने पर आपत्ति जताई और इसे प्रैंक जैसा बताया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।