
आजकल बर्थडे का मतलब है बड़ी सी पार्टी, महंगा केक, पब और बार में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती। खासकर जब बात अमीर परिवारों की हो, तो हम ऐसी ही किसी ग्रैंड पार्टी की उम्मीद करते हैं। लेकिन भारत के सबसे अमीर परिवार, अंबानी फैमिली ने बच्चों का जन्मदिन कुछ ऐसे मनाया कि हर कोई हैरान रह गया।
चाहे बच्चों का जन्मदिन हो या बड़ों का, केक काटते समय आमतौर पर कोई अंग्रेजी गाना या 'हैप्पी बर्थडे टू यू' ही बजता है। लेकिन अंबानी परिवार की इस पार्टी में 'हैप्पी बर्थडे' सॉन्ग की जगह भगवान गणेश का भजन गाया गया। अंबानी परिवार में कोई भी शुभ काम हो, भारतीय परंपराओं और पूजा-पाठ को खास अहमियत दी जाती है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार के बच्चों के जन्मदिन पर गणपति की आरती गाई जा रही है।
वीडियो में दो बच्चे केक काट रहे हैं। नीता अंबानी और ईशा अंबानी उनकी मदद कर रही हैं। पीछे खड़े मेहमान 'गणेशाय नमः' भजन गा रहे हैं। जन्मदिन पर अंग्रेजी गाने की जगह गणेश भजन गाना कई लोगों को पसंद आया। लेकिन बहुत से लोगों ने इस पर भी सवाल उठाए। कुछ ने पूछा कि अगर इतनी ही परंपरा निभानी थी तो केक क्यों काटा? वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि यह सब सिर्फ दिखावा है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह अंबानी परिवार के बच्चों का जन्मदिन नहीं, बल्कि किसी और कार्यक्रम का वीडियो है।
अंबानी परिवार भारत का हर त्योहार बहुत धूमधाम से मनाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान भी अंबानी परिवार में गणपति की भव्य पूजा होती है और विसर्जन भी बड़े जोर-शोर से किया जाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।