हैरान करने वाला मामला: 58 साल की महिला का नाक बना कीड़ों का घर, डरावना मंजर देख डॉ. दंग

Published : Apr 09, 2026, 04:15 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सार

ग्रीस में एक 58 वर्षीय महिला की नाक से छींकने पर जिंदा कीड़ा निकला। डॉक्टरों ने सर्जरी से 'शीप बॉट फ्लाई' के 10 और लार्वा निकाले, जो आमतौर पर भेड़ों में पाए जाते हैं। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।

ग्रीस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 58 साल की महिला ने जब छींका, तो उनकी नाक से करीब एक इंच लंबा जिंदा कीड़ा बाहर निकला। इस अजीबोगरीब घटना ने मेडिकल एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। पिछले साल सितंबर में, यह महिला भेड़ों के झुंड के पास काम कर रही थीं। तब उन्होंने अपने चेहरे के आसपास काफी मक्खियों को उड़ते हुए देखा था। लेकिन उन्होंने इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके एक हफ्ते बाद, उन्हें साइनस में तेज दर्द और खांसी शुरू हो गई। कोई और लक्षण न होने की वजह से उन्होंने इसे भी नजरअंदाज कर दिया।

डॉक्टरों ने 10 लार्वा और एक प्यूपा निकाला

लेकिन 15 अक्टूबर को जब उन्होंने जोर से छींका, तो उनकी नाक से एक कीड़ा बाहर आ गया। यह देखकर वह घबरा गईं और फौरन एक ईएनटी स्पेशलिस्ट (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) के पास पहुंचीं। डॉक्टरों ने सर्जरी करके उनकी नाक के अंदर से 10 और लार्वा (कीड़े का शुरुआती रूप) और एक प्यूपा (लार्वा के बाद की अवस्था) को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि ये 'ओस्ट्रस ओविस' यानी 'शीप बॉट फ्लाई' नाम की मक्खी के लार्वा थे। ये मक्खियां आमतौर पर भेड़ों की नाक में पनपती हैं। इंसानों में इनका मिलना बहुत ही दुर्लभ है।

इंसानी शरीर में कैसे जिंदा रहा लार्वा?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंसानी शरीर में इन लार्वा को पनपने के लिए सही माहौल नहीं मिलता। लेकिन इस महिला की नाक के अंदर की एक हड्डी थोड़ी टेढ़ी थी, जिसकी वजह से लार्वा को बढ़ने के लिए जगह मिल गई। आमतौर पर इंसानी शरीर में ये लार्वा मर जाते हैं, लेकिन यहां सही माहौल मिलने की वजह से वे प्यूपा स्टेज तक पहुंच गए। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सही समय पर इलाज मिलने से सभी लार्वा को पूरी तरह से निकाल दिया गया। इलाज के बाद अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'तुम मुझे खुश नहीं कर पाते..' खूबसूरत भाभी ने बेडरूम में ही पति को उतारा मौत के घाट, ननद ने खोला राज
‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार पर हंगामा: इंदौर नगर निगम की बैठक बना जंग का मैदान