
गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच, वलसाड के एक बैंक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह कर्मचारी अपने घर के बाहर सड़क पर गर्दन तक पानी में डूबा हुआ है और अपनी लाचारी बयां कर रहा है कि वह काम पर नहीं जा सकता।
यह वीडियो बंधन बैंक के चीफ रिलेशनशिप ऑफिसर शिवम सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। शिवम गुजरात के वलसाड में मोगरावाड़ी की अक्षरधाम रेजिडेंसी सोसाइटी में रहते हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि घर से बाहर निकलते ही पानी खतरनाक स्तर तक भरा हुआ है, इसलिए ऑफिस जाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा, "बैंक की चाबी मेरे पास है, लेकिन वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है।"
शिवम ने बताया कि 23 जुलाई को रात भर हुई बारिश के बाद सुबह 7 बजे यह वीडियो बनाया गया था। जलभराव के कारण इलाके में ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल हो गई थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर पानी गर्दन तक पहुंच चुका है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे आपातकालीन हालातों में कंपनियों को कर्मचारियों को छुट्टी देनी चाहिए। लोगों का कहना था कि इतने खतरनाक माहौल में काम पर पहुंचने की कोशिश करने से ज्यादा जरूरी कर्मचारी की सुरक्षा है। कुछ लोगों ने यह भी मांग की कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम करने वालों के लिए कंपनियों को काम करने के दूसरे आसान तरीके, जैसे वर्क फ्रॉम होम, अपनाने चाहिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गई हैं और यातायात लगभग पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहद सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।