‘शुद्धिकरण’ के नाम पर पति ने की पत्नी से हैवानियत: पहले दी तालिबानी सजा, फिर कराया गैंगरेप

Published : Oct 07, 2026, 02:38 PM IST
GUJRAT NEWS

सार

गुजरात के सुरेंद्रनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां महिला को पेड़ से बांधकर ना सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि हैवानों ने बारी बारी पीड़िता का रेप भी किया। इसके बाद आरोपी ने जबरन संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक महिला के साथ ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर कथित तौर पर गैंगरेप और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी महिला

  • पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। महिला के इस फैसले से उसका पति और परिवार के लोग नाराज थे। आरोप है कि उन्होंने महिला को जबरन घर में बंद कर दिया था।
  • महिला किसी तरह वहां से निकलकर फिर उस युवक के पास पहुंच गई, जिसके साथ वह रह रही थी। इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया।

‘शुद्धिकरण’ के नाम पर महिला को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, महिला और उसके साथ रहने वाले युवक को ‘शुद्धिकरण’ की रस्म के नाम पर सुरेंद्रनगर वापस लाया गया। आरोप है कि महिला को एक पेड़ से बांध दिया गया और उसके साथ डंडों से मारपीट की गई। उसे लात-घूंसों से भी पीटा गया।

युवक को महिला के साथ जबरन संबंध बनाने को किया मजबूर

आरोप है कि इसके बाद महिला के साथ रह रहे युवक पर भी दबाव बनाया गया। उसे महिला के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। आरोपी इस पूरी घटना को देखते रहे और इसका वीडियो भी बनाते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

  • घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सुरेंद्रनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले महिला को तलाशकर उससे पूछताछ की।
  • महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। उसके पति ने उसे पकड़कर घर में बंद कर दिया था। वहां से भागने के बाद वह फिर युवक के साथ मिली, जिसके बाद आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया।

पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

  • सुरेंद्रनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू ने बताया कि पुलिस को महिला और उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट और उत्पीड़न का वीडियो मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
  • पुलिस ने मामले में महिला के पति समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM योगी के सामने बोलते-बोलते घबराई युवती, फिर मुख्यमंत्री ने जो किया उसका वीडियो वायरल
Purvanchal Expressway Crash: 100 की स्पीड, सामने ट्रक...और एक झपकी ने ले ली 4 क्रिकेटरों की जान?