Gulf Crisis के बीच MODI ने इन 8 देशों के लीडर को लगाया कॉल, जानें PM ने क्या कहा...

Published : Mar 03, 2026, 06:16 PM IST
PM Modi Urges Dialogue and Diplomacy Amid Escalating West Asia Tensions

सार

ईरान-इजरायल तनाव के बीच PM मोदी ने ओमान व कुवैत के नेताओं से भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने हमलों पर चिंता जताई। खाड़ी देशों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, UAE में पाबंदियां और ओमान में ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों पर भी पड़ रहा है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। इस संकट के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम कदम उठाते हुए ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की है। पीएम ने 24 घंटे में 8 देशों के लीडर से बात की। उन्होंने सबसे शांति बनाये रखने, बातचीत से रास्ता निकालने और भारतीयों के सुरक्षित रहने को लेकर बात की। 1. UAE 2. Israel 3. Saudi Arabia 4. Jordan 5. Bahrain 6. Oman 7. Kuwait 8. Qatar के प्रमुखों से मोदी ने बात की।

PM मोदी ने दोनों देशों पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। PMO के मुताबिक, आज दोपहर को PM मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर बातचीत की. PMO ने बताया कि दोनों नेताओं के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने हमलों पर चिंता जाहिर की और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी चर्चा की।

पश्चिम एशिया में जंग जैसे हालात के बीच खाड़ी देशों में सख्ती बढ़ा दी गई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री ज़ोन में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। इसके चलते फुजैरा में सड़कों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। पोर्ट टनल से लेकर विलेज ब्रिज तक का रास्ता बंद कर दिया गया है और वहां ड्रोन का मलबा भी मिला है।

उधर, ओमान ने भी अपने हवाई क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक सर्कुलर जारी कर अगले आदेश तक सभी तरह के ड्रोन और हवाई खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है। यह फैसला आज ही एक सर्कुलर में घोषित किया गया। इस आदेश के तहत सरकारी, कमर्शियल और मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी ड्रोन्स की उड़ान पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा, पैराग्लाइडिंग, पैरामोटर और दूसरे एयर स्पोर्ट्स पर भी यह रोक लागू होगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran-Israel War Day 4: ईरान के बाद इजराइल की मार से थर्राया ये मुस्लिम देश, दे डाला एक बड़ा फरमान
'25 दिन का तेल जमा है', पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट