गुड़गांव अपहरण कांड: रात के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ जो महिला की जान पर बन आई?

Published : Jan 27, 2026, 07:46 AM IST

Gurgaon Kidnapping Case: क्या गुरुग्राम में आधी रात कोई भी सुरक्षित नहीं? सुबह 3 बजे लेपर्ड ट्रेल से 23 साल की युवती को स्कॉर्पियो में घसीटकर अगवा किया गया। फोन लोकेशन ने पुलिस को सुराग दिया, कीचड़ में फंसी SUV ने बचाई जान-क्या था आरोपियों का मकसद? 

PREV
17

Gurugram Crime News: गुड़गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शहर की नाइट सेफ्टी, महिलाओं की सुरक्षा और खुले इलाकों में घूमने के खतरे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अरावली की पहाड़ियों में स्थित मशहूर पिकनिक स्पॉट लेपर्ड ट्रेल पर एक 23 साल की महिला का तड़के करीब 3 बजे अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने महिला को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में घसीटा, शहर में घुमाता रहा और आखिरकार एक सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि फोन लोकेशन ट्रैकिंग, पुलिस की तेजी और एक अजीब संयोग-गाड़ी का कीचड़ में फंस जाना-ने महिला की जान बचा ली।

27

लेपर्ड ट्रेल पर आखिर उस रात क्या हुआ?

शनिवार देर रात महिला अपने एक दोस्त के साथ लेपर्ड ट्रेल घूमने गई थी। दोनों करीब रात 1:30 बजे वहां पहुंचे और कुछ समय तक इलाके में रुके। इसी दौरान एक खाने का वेंडर, गौरव भाटी (25), वहां पहुंचा और दोनों को परेशान करने लगा। जब महिला और उसके साथी ने विरोध किया, तो बात बहस और गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी ने महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और अपनी स्कॉर्पियो की ओर भागा।

37

बहस कैसे बनी अपहरण में बदल गई?

फोन वापस लेने के लिए महिला ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन तभी आरोपी ने उसे पकड़कर जबरन SUV में धकेल दिया, दरवाजा बंद किया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गया। महिला का साथी बीच-बचाव करने आया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गया। यह सब कुछ कुछ ही मिनटों में हुआ, लेकिन महिला के लिए वह समय डर और दहशत से भरा एक घंटा बन गया।

47

पुलिस को सूचना कैसे मिली और पीछा कैसे शुरू हुआ?

महिला के साथी ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और गाड़ी का विवरण साझा किया। पुलिस ने महिला के फोन की लोकेशन के जरिए स्कॉर्पियो को ट्रैक करना शुरू किया। आरोपी महिला को साउदर्न पेरिफेरल रोड, सुभाष चौक और सेक्टर 74 जैसे इलाकों से घुमाता रहा, ताकि पुलिस को चकमा दे सके। बाद में वह उसे सुनसान, पहाड़ी और जंगलनुमा इलाके की ओर ले जाने लगा।

57

कीचड़ में फंसी स्कॉर्पियो कैसे बनी महिला की जान की ढाल?

जिस स्कॉर्पियो में महिला को अगवा किया गया था, वह गाड़ी आरोपी ने किसी दूसरे वेंडर से उधार ली थी। जब वह कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते से गुजर रहा था, तभी गाड़ी का एक टायर कीचड़ में फंस गया। महिला ने मौके का फायदा उठाकर मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। घबराए आरोपी ने गाड़ी वहीं छोड़ दी और जंगल की ओर भाग गया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

67

आरोपी कैसे पकड़ा गया और जांच में क्या सामने आया?

स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस उसके मालिक तक पहुंची, जिसने बताया कि आरोपी शराब खरीदने के बहाने गाड़ी ले गया था। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी नशे में था। जब उसे क्राइम सीन दोबारा दिखाने के लिए पहाड़ियों पर ले जाया गया, तो उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान वह फिसलकर गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

77

आरोपी पर कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं?

शुरुआत में आरोपी पर BNS की धारा 137(2) (अपहरण) और 304(2) (छीनना) के तहत केस दर्ज किया गया। बाद में हिरासत से भागने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं भी जोड़ी गईं। यौन उत्पीड़न की धाराएं जोड़ने से पहले पुलिस महिला के मजिस्ट्रेट के बयान का इंतजार कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories