लड्‌डू गोपाल जी की ऐसी भक्त नहीं देखी होगी, कहानी आपको भी रूला देगी...पुलिसवाले भी रो पड़े

Published : Mar 19, 2026, 03:42 PM IST
gwalior news

सार

ग्वालियर के एक पुलिस थाने में अनोखी शिकायत आई है।  एक महिला ने अपनी लड्डू गोपाल की मूर्ति खोने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कहा- जो इस मूर्ति को लेकर आएगा उसे ईनाम दिया जाएगा। वहीं महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

अभी तक आपने किसी के पैसे-गहने या कोई कीमती सामान चोरी होने पर उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराते देखा और सुना होगा। लेकिन ग्वालियर से जो मामला सामने आया है, वह अनोखा है, जहां एक महिला अपने लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खोने पर थाने जा पहुंची। उसने पुलिस से मूर्ति को ढूंढने की गुहार लगाई। कहा- किसी तरह मेरे गोपालजी को ढूढ़कर ला दीजिए, मैं नहीं चाहती कि एफआईआर दर्ज कराऊं, क्योंकि अगर कानूनी कार्रवाई होगी तो हमारे भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। जिससे उनको कष्ट होगा और मैं अपने ईश्वर को यह दुख नहीं देना चाहती हूं। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने लड्डू गोपाल लाने वाले के लिए ईनाम की घोषणा भी की है।

मामला 29 जनवरी का…लेकिन शिकायत 18 मार्च को

दरअसल, यह अनोखा मामला ग्वालियर के अलकापुरी इलाके का है। जहां पीड़ित महिला विजया शर्मा 29 जनवरी को अपनी बहन के साथ खरीदारी करने बाजार गई थीं। वह साथ में लड्डू गोपाल जी की मूर्ति लेकर गई थी। लेकिन इस दौरान उससे यह मूर्ति कहीं गिर गई या और फिर किसी दुकान पर छूट गई। घर आकर याद आया कि लड्डू गोपाल जी तो कहीं छूट गए, मैं दोबारा उन्हीं जगह गई..जहां दोपहर में गई थी। लेकिन मूर्ति कहीं नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद जब मूर्ति नहीं मिली तो अब 18 मार्च को मजबूर होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वो एक मूर्ति नहीं…मेरे लिए बच्चे से ज्यादा खास थी

पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है, उसने पुलिस को बताया कि यह सिर्फ एक भगवान की मूर्ति नहीं, बल्कि मेरी मां का दिया हुआ आखिरी अनमोल धरोहर है, जिससे मां की यादें जुड़ी हुई हैं। मां ने 30 साल पहले मुझे लड्डू गोपाल की यह मूर्ति दी थी। लेकिन 5 साल पहले जब मां का निधन हो गया, तो यह उनकी दी हुई सबसे यादगार निशानी बन गई। इन लड्डू गोपाल जी का मैं अपने बच्चे की तरह ख्याल रखती थी। जहां भी जाती यह लड्डू गोपाल जी मेरे साथ होते थे। लेकिन मुझे नहीं पता था कि एक दिन वह मुझसे इस तरह खो जाएंगे। उनके मुझसे दूर होने का बहुत पछतावा है, दुख है कि मैं मां की सबसे खास निशानी को संभालकर नहीं रख पाई।

जानिए अब पुलिस क्या करेगी?

वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रहे ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव ने कहा- इस तरह के मामले बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। फिर भी हमारी टीम आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही महिला घटना वाले दिन जहां जहां भी गई थी, उस इलाके में लगी सभी सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

HSBC Layoffs 2026: क्या बैंकिंग सेक्टर में 20,000 नौकरियों को खत्म करने वाला है AI? जानिए सच
खाड़ी में तनाव, UAE में 800 भारतीय कंपनियों के 1.3 अरब डॉलर दांव पर