
चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों को लेकर सामने आई 14 आपत्तियों ने दिल्ली की सियासत गरमा दी है। चुनाव आयुक्त एसएस संधु और विवेक जोशी की ओर से अलग-अलग फैसलों पर दर्ज आपत्तियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल संसद में फिर से हटाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। लेकिन सवाल है कि क्या सिर्फ राजनीतिक दबाव से CEC को पद से हटाया जा सकता है? जवाब है—नहीं। इसके लिए संविधान में बेहद कठिन प्रक्रिया तय है।
Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, एसएस संधु और विवेक जोशी ने करीब 10 महीनों में कम से कम 14 बार चुनाव आयोग के फैसलों और आदेशों पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। इनमें मतदाता जोड़ने, नाम हटाने और SIR से जुड़े फैसले शामिल बताए गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने इन मतभेदों को सामान्य संस्थागत प्रक्रिया बताया और कहा कि प्रमुख फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।
यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं दिया इस्तीफा तो ‘Jantar Mantar 2’; SIR पर मचा बवाल
रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक की ओर से दोनों सदनों में नया प्रस्ताव लाने की तैयारी की खबर है। इससे पहले भी इस साल दो नोटिस दिए जा चुके हैं।संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत CEC को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज के समान रखी गई है। यानी सामान्य प्रशासनिक आदेश से उनकी नियुक्ति खत्म नहीं की जा सकती।
महाभियोग प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए पहले निर्धारित संख्या में सांसदों का समर्थन जरूरी होता है। इसके बाद दोनों सदनों में विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित होना पड़ता है। यही वजह है कि किसी राजनीतिक दल या गठबंधन की ओर से प्रस्ताव लाना और उसका वास्तव में पारित हो जाना दो अलग-अलग चरण हैं। CEC को हटाने के लिए संसद में संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है।
2023 के Chief Election Commissioner and Other Election Commissioners Act में आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान किए गए काम, फैसलों या दिए गए बयानों से जुड़े कुछ सिविल और आपराधिकन मामलों से CEC और चुनाव आयुक्तों को सुरक्षा दी गई है। Section 16 इसी सुरक्षा से संबंधित है। इसका मतलब यह नहीं है कि CEC को हर परिस्थिति में किसी भी कानूनी कार्रवाई से पूर्ण छूट हासिल है। सुरक्षा का दायरा कानून में बताए गए आधिकारिक कार्यों से जुड़ा है।
फिलहाल विवाद के तीन प्रमुख मोर्चे हैं,संसद में प्रस्ताव, SIR को लेकर कानूनी और राजनीतिक चुनौती तथा चुनाव आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों पर बहस। विपक्ष जहां इन घटनाओं को CEC की जवाबदेही से जोड़ रहा है, वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि अलग-अलग राय और टिप्पणियां संस्थागत deliberation का हिस्सा हैं। इसलिए आने वाले दिनों में सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि संसद की कार्रवाई, अदालतों में होने वाली सुनवाई और चुनाव आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड इस विवाद की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होंगे।
यह भी पढ़ें: Haryana से UP तक चुनावी धांधली का आरोप! राहुल गांधी की पीसी के वो सवाल, जिन्होंने सबको चौंकाया
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।