
चंडीगढ़। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हरियाणा अब खेलों का हब बन चुका है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
खेल मंत्री शुक्रवार को जींद के मोतीलाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेगा गाला 5.0 खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने मशाल जलाकर तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेल को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खेलें। अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच जरूरी है।
जींद के मोतीलाल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक मेगा गाला 5.0 खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मशाल जलाकर तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाते, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ा युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहता है। खेल युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आज के युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती। इससे उसके परिवार, गांव, क्षेत्र और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ता है। इसलिए खिलाड़ियों को अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों को भी समझना चाहिए।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रवाद की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है, तो वह अपनी प्रतिभा के साथ-साथ देश का प्रतिनिधित्व भी करता है। ऐसे में खेल भावना, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से बैडमिंटन और शूटिंग में भी हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मोतीलाल पब्लिक स्कूल में चल रही इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और रिले रेस सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
मेगा गाला 5.0 के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, स्कूल के चेयरमैन संदीप दहिया, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार और मुख्य समन्वयक सुरेंद्र सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।