हरियाणा पुलिस ने 2 वांटेड गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, खतरनाक थे दोनों शूटर

Published : Jul 05, 2026, 04:37 PM IST
Accussed Hakikat and Sagar

सार

Haryana Encounter: हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF ने एक मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग के दो शूटरों को मार गिराया. दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था और वे हांसी में एक जिम ट्रेनर की हत्या के आरोपी थे.

बहादुरगढ़ (हरियाणा): हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो शूटरों को मार गिराया है। ये दोनों शूटर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई-हरिराम (हैरी) बॉक्सर गैंग से जुड़े थे और एक जिम मालिक की हत्या के मामले में वॉन्टेड थे। हरियाणा पुलिस की क्राइम पर यह बहुत बड़ी सफलता है।

मामला शनिवार का है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जॉइंट टीम ने बहादुरगढ़ के बालोर के पास दो अपराधियों, प्रवेश और हिमांशु को घेर लिया। दोनों ही हिसार के रहने वाले थे और उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. इन पर 11 जून को हांसी में कपिल नाम के एक जिम ट्रेनर की बेरहमी से हत्या करने का आरोप था. इस हत्याकांड का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

क्यों पुलिस ने दोनों को किया ढेर?

पुलिस के मुताबिक, जब दोनों अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटर गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस गोलीबारी के दौरान स्पेशल सेल के एक कॉन्स्टेबल अंकित के पैर में भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।

'24 HS फिटनेस' के बाहर की थी अंधाधुंध फायरिंग

  • आपको बता दें कि बहादुरगढ़ की इस मुठभेड़ से पहले 25 जून को भी स्पेशल सेल की टीम ने इसी गैंग के दो और सदस्यों को पकड़ने के लिए पश्चिम विहार इलाके में जाल बिछाया था। हकीकत उर्फ साहिल और सागर नाम के इन दोनों बदमाशों को एक छोटी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर 11 जून को ही पश्चिम विहार में एक सिंगर के जिम '24 HS फिटनेस' के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप था।
  • 25 जून की मुठभेड़ में हकीकत की कोहनी और सागर के घुटने में गोली लगी थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था और वे फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं।

पुलिस को जिम ट्रेनर मर्डर केस का मिला था बड़ा सुराग

  • पुलिस ने बताया कि हकीकत और सागर से पूछताछ में ही हांसी में हुए जिम ट्रेनर मर्डर केस से जुड़े अहम सुराग मिले थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने खुफिया और टेक्निकल तरीकों से जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार प्रवेश और हिमांशु तक पहुंच गई।
  • इस गैंग पर नकेल कसने के लिए स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत भी केस दर्ज किया गया है. इसका मकसद गैंग के फाइनेंशियल और लॉजिस्टिकल नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ना है. पुलिस अब इस सिंडिकेट के फरार सरगनाओं, हरिराम जाट और अनिल पंडित को भी कानून के शिकंजे में लाने की तैयारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि उन्हें उनके मौजूदा ठिकानों से जल्द से जल्द प्रत्यर्पित/निर्वासित कराने के लिए सभी कानूनी तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: आर्मी ट्रक से भिड़ी एंबुलेंस, हाईवे पर बिछ गईं लाशें!
Shopian Encounter: लश्कर के 2 आतंकियों को सेना ने घेरा, घाटी में खाली कराने पड़े कई गांव