'अम्मी! मुझे भी साथ ले चलो', सौतेली मां के जुल्मों से तंग आकर मां की कब्र पर बिलखती रही मासूम-WATCH VIDEO

Published : Mar 26, 2026, 01:04 PM IST
Heartbreaking Video

सार

बांग्लादेश में एक क्रूर और सौतेली मां के अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रूरता से तंग आकर 12 साल की बच्ची अपनी माँ की कब्र पर रोती हुई मिली।

 कहते हैं कि सौतेली माँ कभी सगी मां नहीं बन सकती। यह बात कई बार सच साबित होती है। सौतेली मां के बच्चों पर जुल्म की कहानियां अक्सर सुनने को मिलती हैं। कुछ लोग पत्नी की मौत के बाद बच्चों की देखभाल के लिए दूसरी शादी कर लेते हैं, लेकिन कई मामलों में यह फैसला बच्चों के लिए किसी सजा से कम नहीं होता। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची सौतेली मां के अत्याचारों से इतनी तंग आ गई कि अपनी मरहूम मां की कब्र पर जाकर रोने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। लोग बच्ची को सौतेली माँ के चंगुल से बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

बांग्लादेश की है यह दर्दनाक घटना

यह घटना बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के लालमाई उपजिला की है। यहां सौतेली मां के जुल्मों से परेशान एक बच्ची सीधे अपनी मां की कब्र पर पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने तुरंत मामले में दखल दिया और बच्ची को रेस्क्यू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उससे एक बॉन्ड पर साइन करवाया गया और यह लिखवाया गया कि वह भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करेगी, जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया। बच्ची को फिलहाल उपजिला कार्यकारी अधिकारी के दफ्तर लाया गया है।

सऊदी अरब में रहता है पिता

पीड़ित बच्ची की पहचान 12 साल की शमीमा अख्तर के रूप में हुई है, जो उपजिला के पोनकुचा वेस्ट पारा गांव की रहने वाली है। करीब चार साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और अब वह काम के सिलसिले में सऊदी अरब में रहते हैं। पिता की गैर-मौजूदगी में शमीमा अपनी सौतेली मां आयशा अख्तर के साथ रहती थी। आरोप है कि आयशा लंबे समय से शमीमा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सौतेली मां अक्सर बच्ची को मारती-पीटती थी। हाल ही में, उसने बच्ची को घर में बांधकर लगातार दो दिनों तक तड़पाया था। इस बारे में बच्ची के पिता को भी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

मां की कब्र पर बिलख-बिलखकर रोती रही मासूम

फेसबुक पर वायरल हुए वीडियो में बच्ची अपनी मां की कब्र पर बिलख-बिलखकर रोती दिख रही है। वह कह रही है, "तुम मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले गईं? अम्मू, मैं आ रही हूँ। अम्मू, बाहर आओ। क्या तुम मुझे नहीं ले जा सकती थीं? तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? अम्मी, मुझे अपने साथ ले चलो।" यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया और लोगों में भारी गुस्सा भर गया।

दिल दहला देगा मासूम का वीडियो

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पेट्रोल-डीजल खत्म? ये 5 तस्वीरें देख आप पकड लेंगे माथा, लोग बोले-ऐसे भी दिन आ गए
होर्मुज़ संकट: अब 1-2 नहीं, 41 देशों से इनर्जी इंपोर्ट-जानिए मोदी सरकार का सबसे चौंकाने वाला प्लान!