Himachal School Violence: सितंबर में 9वीं के छात्र की पिटाई, VIDEO अब हुआ वायरल, 6 सीनियर सस्पेंड

Published : Nov 28, 2026, 02:38 PM IST
himachal school violence 9th class student beaten by seniors 6 students suspended

सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं के छात्र की सीनियर छात्रों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 6 छात्रों को सस्पेंड किया गया है। प्रिंसिपल, शिक्षकों और वार्डन की भूमिका की भी जांच हो रही है। जानें प्रिंसिपल को नोटिस और पुलिस जांच की पूरी खबर।

Himachal School Viral Video: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें 11वीं और 12वीं के सीनियर छात्र 9वीं कक्षा के एक छात्र को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटते दिख रहे हैं। गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और 6 आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना सितंबर की बताई जा रही है, लेकिन अब इस मामले में स्कूल स्टाफ और वार्डन की लापरवाही की भी जांच शुरू हो गई है।

Kinnaur School Violence: सितंबर में हुई थी मारपीट

  • यह घटना किन्नौर जिले के रिकांग पियो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि मारपीट सितंबर में हुई थी, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया।
  • वीडियो में 11वीं और 12वीं कक्षा के 5-6 छात्र नौवीं के एक छात्र को लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं।
  • सीनियर छात्र पहले उसे बिस्तर पर गिराते हैं और फिर फर्श पर पटक देते हैं। इस दौरान उसे गालियां देने और धमकाने की आवाज भी सुनाई देती है।

6 छात्र सस्पेंड, प्रिंसिपल को नोटिस

  • वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।
  • किन्नौर की डिप्टी कमिश्नर सोनाक्षी तोमर के मुताबिक, स्कूल के प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
  • शिक्षा विभाग और बाल कल्याण समिति की टीम ने स्कूल पहुंचकर शुरुआती जांच की है। विस्तृत जांच अभी जारी है।

School Staff की भूमिका भी जांच के दायरे में

  • प्रशासन शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात वार्डन की भूमिका की पड़ताल कर रहा है।
  • यह भी जांच की जा रही है कि छात्रों के पास स्कूल परिसर में मोबाइल फोन कैसे पहुंचे। बिना अनुमति छात्रों के स्कूल से बाहर जाने जैसी अनियमितताओं की भी जानकारी सामने आई है।
  • पीड़ित छात्र और उसके माता-पिता की काउंसलिंग कराई जा रही है।

मारपीट की वजह अभी साफ नहीं

  • सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित छात्र कुछ दिन पहले एक अन्य छात्र के साथ हुई लड़ाई में शामिल था। हालांकि, मौजूदा मारपीट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
  • एसपी सुशील शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र नाबालिग हैं। पुलिस जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Ambani: ब्रजधाम पहुंचे अनंत, 21 KM की गोवर्धन परिक्रमा के सवाल पर अंबानी का दिल जीतने वाला जवाब
Viral Video: मोबाइल के कवर में गोबर क्यों रखते हैं इंद्रेश उपाध्याय? जानिए क्या सच में रेडिएशन से करता है बचाव