Viral Video: मोबाइल के कवर में गोबर क्यों रखते हैं इंद्रेश उपाध्याय? जानिए क्या सच में रेडिएशन से करता है बचाव

Published : Nov 28, 2026, 02:28 PM IST
Indresh Upadhyay Mobile Cover Cow Dung Viral Video

सार

Indresh Upadhyay Mobile Cover Cow Dung Viral Video: इंद्रेश उपाध्याय मोबाइल के कवर में सूखा गोबर क्यों रखते हैं? क्या गाय का गोबर सच में मोबाइल रेडिएशन को सोख सकता है? जानिए इसके पीछे की वजह और वैज्ञानिक सच्चाई।

Cow Dung in Indresh Upadhyay Mobile Cover: सोशल मीडिया पर इन दिनों कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह अपने मोबाइल फोन के बैक कवर में सूखे गोबर का टुकड़ा रखते नजर आ रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने मोबाइल से निकलने वाली तरंगों के संभावित प्रभाव से बचने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या वाकई गाय का गोबर मोबाइल रेडिएशन को कम कर सकता है या यह सिर्फ धार्मिक मान्यता है? जानिए आखिर इंद्रेश उपाध्याय अपने मोबाइल फोन के कवर में गोबर क्यों रखते हैं?

इंद्रेश उपाध्याय ने फोन के कवर में क्यों रखा गोबर?

वीडियो में इंद्रेश उपाध्याय के मुताबिक, कथा और प्रवचन के दौरान उन्हें मोबाइल फोन अपने पास रखना पड़ता है, क्योंकि इसी से वह भजन और श्लोक देखते हैं। उनका मानना है कि फोन से निकलने वाली तरंगों का शरीर पर नकारात्मक असर हो सकता है। इसी आशंका से बचने के लिए उन्होंने फोन के कवर में सूखा गोबर रखना शुरू किया है। उनके दावे के मुताबिक, गोबर मोबाइल की हानिकारक तरंगों को सोखने और आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, इस बात को समझने के लिए वैज्ञानिक नजरिए से भी देखना जरूरी है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

ये भी पढ़ें- Dhirendra Krishna Shastri: क्या भारत में बंद हो जाएंगी धीरेंद्र शास्त्री की कथाएं? नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी दिया बड़ा बयान

क्या गाय का गोबर मोबाइल रेडिएशन को रोक सकता है?

वैज्ञानिक तौर पर अब तक ऐसा कोई विश्वसनीय प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे साबित हो कि सूखा गाय का गोबर मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियोफ्रीक्वेंसी तरंगों को सोखता है या उनसे शरीर की सुरक्षा करता है। मोबाइल फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी (RF) तरंगों का इस्तेमाल करते हैं। ये नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन की श्रेणी में आती हैं। यानी इनमें एक्स-रे जैसी कोशिकाओं को सीधे नुकसान पहुंचाने वाली ऊर्जा नहीं होती।

मोबाइल रेडिएशन को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन जारी हैं, लेकिन गोबर को इसका सुरक्षा कवच मानने का कोई प्रमाणित आधार नहीं है। इसलिए फोन के कवर में गोबर रखने को रेडिएशन से बचाव का वैज्ञानिक तरीका नहीं माना जा सकता।

ये भी पढ़ें- Who Is Raul John Aju: कौन हैं राउल जॉन अजू? 16 साल की उम्र में बनाया AI स्टार्टअप, अब पुतिन के साथ सेल्फी से चर्चा में

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Himachal School Violence: सितंबर में 9वीं के छात्र की पिटाई, VIDEO अब हुआ वायरल, 6 सीनियर सस्पेंड
Women Reservation: 'नारी शक्ति' से किया वादा निभाएंगे PM मोदी, परिसीमन बिल पर क्या बोले?