UP Elecion 2027: 'लखनऊ का फॉर्मूला मंजूर नहीं', इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को कौन सा जवाब दे डाला?

Published : Nov 28, 2026, 01:30 PM IST
UP Election 2027 Alliances

सार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने परिसीमन से दलितों और अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका जताई। उन्होंने गठबंधन में मतभेदों पर बात की और कहा कि UP में सीट बंटवारा थोपा नहीं जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को जीत की गारंटी बताया।

परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि परिसीमन के बहाने संसद में दलितों, अल्पसंख्यकों और अति पिछड़े समुदायों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जातिगत असंतुलन को लेकर उठे सवालों का भी जिक्र किया। वहीं, विपक्षी गठबंधन में DMK और NCP के परिसीमन पर अलग रुख को लेकर इमरान मसूद ने नाराजगी जताई। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ सीट शेयरिंग पर उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की सीटों का फैसला लखनऊ से थोपे गए फॉर्मूले के आधार पर नहीं होगा। इमरान मसूद ने राहुल गांधी को यूपी में बीजेपी को हराने की गारंटी भी बताया। सहारनपुर से कांग्रेस के चुनावी अभियान, राकेश राठौर की नाराजगी और तमिलनाडु के दीपक विवाद पर भी उन्होंने खुलकर बात की। देखिए पूरी बातचीत।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं रसूखदार राजवीर सिंह? बेटों की शादी में पहुंचे मोदी-मुर्मू, सगाई में गेस्ट थे CM योगी
सवा साल बाद बंद कमरे में क्या बात हुई? CM योगी से मुलाकात पर बृजभूषण सिंह ने खोल दिया अंदर का राज!