कौन हैं रसूखदार राजवीर सिंह? बेटों की शादी में पहुंचे मोदी-मुर्मू, सगाई में गेस्ट थे CM योगी

Published : Nov 28, 2026, 01:07 PM IST
Rajveer Singh Raju Bhaiya

सार

यूपी के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ के दोनों बेटों की शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर देश के कई बड़े नेता पहुंचे। आखिर कौन हैं राजवीर सिंह, जिनके बेटों के रिसेप्शन में पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मु और राजनाथ सिंह शामिल हुए। सगाई में CM योगी पहुंचे थे ?

लखनऊ/दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया इन दिनों अपने परिवार की शाही शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनके दोनों बेटे उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह की शादी एक साथ हुई। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित जोरा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई बड़े नेता शामिल हुए। वहीं, दोनों भाइयों की सगाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे।

कौन हैं राजवीर सिंह राजू भैया?

राजवीर सिंह राजू भैया का जन्म 15 मार्च 1959 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मढ़ौली गांव में हुआ था। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे हैं। उनकी मां का नाम रामवती देवी है। राजवीर सिंह ने आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है।

राजवीर सिंह का राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा है। वह 2002 से 2007 तक अतरौली विधानसभा सीट से विधायक रहे। इसी दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 2014 और 2019 में वह एटा लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद चुने गए।

पत्नी और बच्चों का परिवार

राजवीर सिंह की पत्नी प्रेमलता वर्मा भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। वह अतरौली से विधायक रह चुकी हैं। राजवीर सिंह के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बड़े बेटे संदीप सिंह यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री हैं और अतरौली से विधायक हैं। छोटे बेटे सौरभ सिंह वर्मा अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

सगाई में योगी, शादी में राष्ट्रपति

दोनों भाइयों की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में हुई थी। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया। 26 नवंबर को दिल्ली में शादी हुई और 27 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण इस शादी में देश की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी रही।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सवा साल बाद बंद कमरे में क्या बात हुई? CM योगी से मुलाकात पर बृजभूषण सिंह ने खोल दिया अंदर का राज!
Delimitation Bill: राहुल गांधी की 'आर-पार' की लड़ाई पर अनुराग ठाकुर का करारा पलटवार!