
Himachal Mein Barish-Barfbari: पहाड़ों पर मौसम ने करवट ले ली है। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तक बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शिमला केंद्र ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, राज्य के 10 जिलों में आंधी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में कई इलाकों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों और पहाड़ी इलाकों में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।
#Heavy #hailstorm in areas of #Mendhar sub division of #Poonch #district . https://t.co/uYBD5LZiCo
— Nikita Sareen (@NikitaS_Live) October 15, 2026
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। 16 और 17 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 18 से 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
बुधवार को हिमाचल प्रदेश में ऊना 33.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री, धर्मशाला में 27 डिग्री और मनाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
#WATCH | भद्रवाह, जम्मू-कश्मीर: सीज़न की पहली बर्फबारी के बाद डोडा जिले में स्थित कैलाश रेंज और आशापति ग्लेशियर बर्फ की सफेद चादर से ढके दिखाई दिए। https://t.co/eWziX0mZlS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2026
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। जोजिला दर्रे के आसपास भी बर्फ गिरने की खबर है। लद्दाख मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदला है। इसके कारण ऊंची चोटियों और दर्रों पर बर्फबारी हुई है।
जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। महत्वपूर्ण दर्रों, सड़कों और राजमार्गों पर मौसम का असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले मौसम और यातायात संबंधी सलाह जांचने तथा खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।
Around 2–3 inches of fresh snow reported at Zero Point, Zojila Pass. BRO teams are conducting snow clearance operations to restore road accessibility.
#ZojilaPass #Snowfall #BRO #KashmirWeather #JammuKashmir https://t.co/cKvQJeNABs
— Jammu Tribune (@JammuTribune) October 14, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।