Hormuz Crisis: भूलकर भी इस आइलैंड के पास न जाएं भारतीय जहाज! इंडियन नेवी की नई एडवायजरी, देखें क्या है खतरा?

Published : Apr 20, 2026, 02:19 PM IST

Indian Navy New Advisory: भारतीय जहाजों पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की फायरिंग के बाद भारतीय नौसेना एक्शन मोड में है। सबसे संवेदनशील रास्ते होर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) में सुरक्षा ग्रिड को कड़ा कर दिया है और नई एडवाइजरी जारी की गई है।

PREV
15

इंडियन नेवी की नई एडवाइजरी क्या है?

भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय जहाजों के लिए एक नई और सख्त एडवायजरी जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि कोई भी जहाज 'लारक आइलैंड' (Larak Island) के पास न जाए।

25

लारक आइलैंड कहां है और यहां क्या खतरा है?

लारक आइलैंड होर्मुज जलडमरूमध्य के सबसे संकरे हिस्से पर स्थित है। यह इलाका ईरान के तेल बुनियादी ढांचे का मुख्य केंद्र है। यहां ईरान के कई सैन्य ठिकाने हैं, जहां से वे छोटी और तेज रफ्तार नौकाओं के जरिए किसी भी जहाज को निशाना बना सकते हैं। ईरान यहां रडार और बंकरों के जरिए हर हलचल पर पैनी नजर रखता है। ओमान तट के पास पुराने रास्तों पर बारूदी सुरंगों (Mines) का खतरा बताया जा रहा है, इसलिए नेवी अब जहाजों को नए और सुरक्षित कॉरिडोर से ले जा रही है।

35

भारतीय जहाज पर कब फायरिंग हुई?

18 अप्रैल को 'जग अर्नव' (Jag Arnav) और 'सनमार हेराल्ड' (Sanmar Herald) नाम के दो भारतीय जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, तभी ईरानी गार्ड्स ने उन पर गोलियां चला दीं। इन जहाजों को अपनी जान बचाकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, उसी दिन 'देश गरिमा' नामक टैंकर सुरक्षित निकल गया, जिसे अब भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर मुंबई ला रही है।

45

समंदर में फंसी 14 भारतीय शिप, नेवी ने संभाला मोर्चा

अभी 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ने 7 जंगी जहाजों को इस इलाके में तैनात कर दिया है। अब कोई भी भारतीय जहाज तब तक आगे नहीं बढ़ेगा, जब तक उसे नेवी की क्लीयरेंस न मिल जाए। भारतीय नौसेना इन जहाजों के साथ लगातार संपर्क में है।

55

ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर ताजा अपडेट क्या हैं?

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में वेंस के बातचीत में न शामिल होने की बात की थी। हालांकि, ईरान का डेलिगेशन दूसरे दौर की बातचीत के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं है। कहा जा रहा है कि ईरान ने इस बातचीत में न शामिल होने का फैसला लिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories