MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Iran-US Conflict: अमेरिका-ईरान जंग ने निकाला पाकिस्तान का दीवाला! अब तक इतना नुकसान

Iran-US Conflict: अमेरिका-ईरान जंग ने निकाला पाकिस्तान का दीवाला! अब तक इतना नुकसान

Pakistan Crisis: कभी दुनिया के बड़े युद्धों से तिजोरी भरने वाला पाकिस्तान अमेरिका-ईरान तनाव से कंगाली की कगार पर पहुंच गया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, जिस 'लोकेशन' के दम पर कभी अरबों डॉलर की मदद पाता था, वही अब गले की फांस बन गई है। पढ़िए रिपोर्ट 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 20 2026, 10:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

पाकिस्तान ने कभी युद्ध बेचकर भरी थी तिजोरी

इतिहास गवाह है कि जब-जब पड़ोसी देशों या खाड़ी में तनाव हुआ, पाकिस्तान की लॉटरी लग गई। 1979 के अफगान युद्ध में जब सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर हमला किया, तो अमेरिका ने पाकिस्तान को अरबों डॉलर दिए। अकेले 1980 के दशक में पाकिस्तान में करीब 20 से 27 अरब डॉलर की विदेशी मदद आई। 2001 के बाद (9/11 के बाद का दौर) पाकिस्तान को अमेरिका से 13 अरब डॉलर से ज्यादा की मिलिट्री और इकॉनोमिक मदद मिली। उस समय पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल आया था।

25
Image Credit : X

अब उल्टा पड़ रहा पाकिस्तान का दांव

आज कहानी बिल्कुल अलग है। अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी जंग ने पाकिस्तान को फायदे के बजाय भारी नुकसान में डाल दिया है। उसके विदेशी मुद्रा भंडार में सेंध लग गई है। इस साल पाकिस्तान के पास से 5.7 अरब डॉलर बाहर चले गए हैं, जबकि उसका कुल रिजर्व मात्र 16 अरब डॉलर के आसपास है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को साफ कह दिया है कि अप्रैल के अंत तक उसके 3.5 अरब डॉलर वापस कर दिए जाएं।

Related Articles

Related image1
Petrol Price: पाकिस्तान में ₹122, चीन में ₹130 हुआ पेट्रोल! अमेरिका-ईरान जंग के बीच जानें भारत में दाम
Related image2
‘हमारे बीच बहुत दूरी है’: ईरान-US वार्ता ठप, होर्मुज़ तनाव से संकट गहराया, क्या फिर होगा युद्ध?
35
Image Credit : X

पाकिस्तान के लिए सऊदी और कतर की मदद कितने काम की?

पाकिस्तान को पूरी तरह डूबने से बचाने के लिए सऊदी अरब और कतर ने 5 अरब डॉलर की मदद का भरोसा दिया है, जो उसके लिहाज से काम की हो सकती है, लेकिन यह 'ऑक्सीजन' कब तक काम आएगी, यह कोई नहीं जानता है।

45
Image Credit : X

ईरान-अमेरिका जंग क्यों पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बनी?

पाकिस्तान की इकॉनमी सीधे तौर पर हॉर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) से जुड़ी है। पाकिस्तान अपनी जरूरत का 80-85% तेल और गैस इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से इस रास्ते पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे पाकिस्तान का इम्पोर्ट बिल (Import Bill) आसमान छू रहा है। पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत करवाने की कोशिश की, जिसका पहला दौर फेल रहा और दूसरा दौर, जो कि शुरू होने से पहले ही अधर में दिख रहा है, क्योंकि ईरान ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

55
Image Credit : X

ईरान-यूएस तनाव का पाकिस्तान पर कितना असर हो सकता है?

जानकारों का मानना है कि जब पाकिस्तान के पास तेल मंगाने के पैसे नहीं बचेंगे और विदेशी कर्ज का बोझ बढ़ेगा, तो इसका सीधा असर वहां की आवाम पर पड़ेगा। वहां पेट्रोल की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही हैं और अब बिजली-गैस का संकट भी गहराने वाला है। ऐसे में मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
ईरान इजराइल वॉर
पाकिस्तान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
60 मिलियन व्यू वाला VIDEO: Kankal Horror Restaurant में बच्चे के साथ हुआ ‘डरावना’ एक्सपेरिमेंट
Recommended image2
Donald Trump को चेतावनी: ‘रेड फ्लैग’ हैं Asim Munir, अमेरिकी खुफिया एजेंसी का बड़ा अलर्ट
Recommended image3
Dombivli Train Accident : दौड़ती हुई ट्रेन पटरी से उतरी, देखिए हादसे का 12 सेकंड का खौफनाक वीडियो
Recommended image4
खौफनाक नरसंहार: पिता ने अपने ही 8 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी ढेर
Recommended image5
Now Playing
Virat Kohli vs Shubman Gill | IPL 2026 Orange Cap की रेस में कौन निकलेगा आगे?
Related Stories
Recommended image1
Petrol Price: पाकिस्तान में ₹122, चीन में ₹130 हुआ पेट्रोल! अमेरिका-ईरान जंग के बीच जानें भारत में दाम
Recommended image2
‘हमारे बीच बहुत दूरी है’: ईरान-US वार्ता ठप, होर्मुज़ तनाव से संकट गहराया, क्या फिर होगा युद्ध?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved