MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Petrol Price: पाकिस्तान में ₹122, चीन में ₹130 हुआ पेट्रोल! अमेरिका-ईरान जंग के बीच जानें भारत में दाम

Petrol Price: पाकिस्तान में ₹122, चीन में ₹130 हुआ पेट्रोल! अमेरिका-ईरान जंग के बीच जानें भारत में दाम

Petrol Rate Today: दुनियाभर में तेल की कीमतों को लेकर हड़कंप मच गया है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर भाग रही हैं। आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान और चीन में पेट्रोल के नए रेट्स...

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 20 2026, 09:10 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

कच्चे तेल की कीमत कितनी है?

कच्चा तेल (Brent Crude) रातों-रात 6% से ज्यादा महंगा होकर 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। इस अचानक आई तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहला ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते हॉर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) को लगभग बंद कर दिया है। इसी रास्ते से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। दूसरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक जहाज को कब्जे में ले लिया है, जिससे तनाव चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप ने नई स्ट्राइक की धमकी दी है, तो ईरान ने भी बदला लेने की कसम खाई है।

25
Image Credit : Gemini

पाकिस्तान और चीन में पेट्रोल के दाम

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर कराने में जुटे पाकिस्तान पर इस जंग का असर काफी ज्यादा पड़ा है। यहां आज, 20 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत ₹122.42 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन भी तेल की कीमतों से अछूती नहीं है। चीन में पेट्रोल ₹130.11 प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

Related Articles

Related image1
‘हमारे बीच बहुत दूरी है’: ईरान-US वार्ता ठप, होर्मुज़ तनाव से संकट गहराया, क्या फिर होगा युद्ध?
Related image2
Nifty Prediction Today: 24,800 की ओर बढ़ने को तैयार बाजार! चार्ट पर बने खास संकेत, जानें आज का सपोर्ट लेवल
35
Image Credit : Gemini

श्रीलंका, भूटान और बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमत

हमारे पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को ₹134.86 (भारतीय रुपए में) खर्च करने पड़ रहे हैं। भूटान में एक लीटर पेट्रोल ₹97.88 में मिल रहा है। वहीं, बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमत ₹90.95 है।

45
Image Credit : Gemini

भारत में आज पेट्रोल के दाम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत इस वक्त ₹94.77 प्रति लीटर है। वैश्विक तनाव के बावजूद भारत में फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन आने वाले दिनों में खतरा बना हुआ है।

55
Image Credit : X

क्या भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे?

भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदता है। जब ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड $95-98 के रेंज में पहुंच जाता है, तो भारतीय तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ जाता है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 पर टिका है, लेकिन अगर अमेरिका-ईरान तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में भारत में भी कीमतें बढ़ सकती हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मंगलवार तक का समय बहुत अहम है। अगर शांति वार्ता (Peace Talks) फेल होती है, तो तेल $100 के पार भी जा सकता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
फ्यूल रेट
व्यापार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nifty Prediction Today: 24,800 की ओर बढ़ने को तैयार बाजार! चार्ट पर बने खास संकेत, जानें आज का सपोर्ट लेवल
Recommended image2
Stocks to watch today: Yes Bank का मुनाफा 45% बढ़ा, Trent देगा बोनस? आज इन 13 शेयरों पर नजर
Recommended image3
अक्षय तृतीया 2026: Gold-Silver में धमाका! सोना रिकॉर्ड हाई, चांदी अगली छलांग को तैयार?
Recommended image4
1 करोड़ कमाया तो घर कितना आया? भारत vs विदेश का फर्क आपको चौंका देगा
Recommended image5
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब 60%, 18000 से 1.5 लाख सैलरी पर कितना फायदा? देखें कैलकुलेशन
Related Stories
Recommended image1
‘हमारे बीच बहुत दूरी है’: ईरान-US वार्ता ठप, होर्मुज़ तनाव से संकट गहराया, क्या फिर होगा युद्ध?
Recommended image2
Nifty Prediction Today: 24,800 की ओर बढ़ने को तैयार बाजार! चार्ट पर बने खास संकेत, जानें आज का सपोर्ट लेवल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved